Breaking
16 Nov 2026, Mon

परीवीक्षा अवधि में चिकित्सक करता रहा प्रशासनिक काम, विधानसभा में भेजी गलत जानकारी

परीवीक्षा अवधि में चिकित्सक करता रहा प्रशासनिक काम, विधानसभा में भेजी गलत जानकारी
-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ चिकित्सक को लेकर किया सिविल सर्जन ने दिया था कारनामें को अंजाम 

ग्वालियर
 शासन का नियम कुछ भी कहे मगर पूरे तंत्र में इतनी सडंाध आ चुकी है कि नियमों को दरकिनार करने का चलन पूरे जोरों पर आ चुका है। जिसके चलते अधिकारी विधानसभा तक में गलत जानकारी देने से डर नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के स्वास्थ्य महकमे में नजर आ रहा है। जहां जिम्मेदार अधिकारी ने विधानसभा में गलत जानकारी भेजने से कोई हिचका नहीं है। 
वर्ष 2025 वर्षाकालीन विधानसभा सत्र जुलाई-अगस्त में पूछे गए अतारांकित प्रश्न क्रमांक 2320 की जानकारी गलत भेजी गई। जिसमें ग्वालियर जिले में ऐसे चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना एवं कार्य के बारे में पूछा गया था। जिसमें उनकी परीवीक्षा अवधि के दौरान उनको प्रशासनिक कार्य में लगाया गया है। जिसको लेकर विधानसभा में निरंक जानकारी भेजने का काम किया गया था। जबकि जिले में एक चिकित्सक का परीवीक्षा अवधि में होते हुए वर्तमान में प्रशासनिक कार्य करने का है। 

ये भी पढ़ें :  आगामी सत्र से विधानसभा में अफसरों-कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू होगा

सिविल सर्जन कार्यालय से भेजा गया 
इस प्रश्न का जबाव सिविल सर्जन कार्यालय से भेजा गया था। जिसमें उनके कार्यालय में पदस्थ पीएससी से पहुंचे चिकित्सकों की जानकारी भेजी गई थी। 

डॉ. प्रबल प्रताप का मामला
मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में तैनात डॉ. प्रबल प्रताप परीवीक्षा अवधि में काम कर रहे थे। जो कि प्रशासनिक पद के साथ डीडीओ (ड्राइंग डिस्पर्सिंग ऑफीसर) का काम देख रहे थे। हालांकि वर्तमान में उनको मूल कार्य के साथ प्रशासनिक कार्य सौंपा गया है। 
बॉक्स
भ्रष्टाचार का बड़ा मामला 
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार यह भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है, जिसमें सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार शर्मा के साथ लेन-देन कर यह जानकारी निरंक भेजने की कार्रवाई संपादित कराई गई थी। 

ये भी पढ़ें :  प्रदेश की विधानसभा अगले मानसून सत्र तक होगी पेपरलेस

नहीं कर सकते काम
इस मामले में विभागीय जानकारियों के अनुसार परीवीक्षा अवधि में कोई कर्मचारी अथवा अधिकारी प्रशासनिक काम नहीं देख सकता है और न ही उससे करवाया जा सकता है। इस अवधि में वह अपने मूल दायित्व का निर्वहन ही कर सकता है। जिसके लिए शासन ने उसको तैनात किया है और इस अवधि के दौरान उसके कार्य एवं व्यवहार की रिपोर्ट विभागीय मुखिया भेजता है। जिसके बाद उसकी नियुक्ति पूर्णकालिक सेवा के लिए होती है। 

सीएमएचओ के खास
विभागीय खबरों को मानें तो इस समय डॉ. प्रबल प्रताप पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सचिन श्रीवास्तव के खास माने जा रहे हैं और यही बात उस जानकारी के निरंक भेेजने की वजह बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें :  निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय अवधि में पूर्ण करें : मंत्री सिलावट

कई शिकायतें मगर कार्रवाई नहीं 
स्वास्थ्य महकमे में जिले में तैनात विभागीय मुखिया एवं उनके मातहतों की कई शिकायतें विभागीय वरिष्ठ कार्यालयों में पहुंच रही हैं। लेकिन कार्रवाई न होने के चलते शिकायत करने से लोग बच रहे हैँ। जिसके चलते सीएमएचओ कार्यालय पूरी तरह भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब गया है। 
इनका कहना है:
यह मामला मेरे संज्ञान में ही नहीं है, आपने बताया है तो यह पूरी तरह गलत बात है। 
डॉ. अमित सक्सैना
क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ग्वालियर 
मुझे पता नहीं है मैं अभी आया हूँ और अगर ऐसा है तो इस मामले को मैं दिखवाता हूँ। 
डॉ. एमएस सागर 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ग्वालियर 
नोट:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का फोटो लगावें 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *