Breaking
16 Nov 2026, Mon

भोपाल मास्टर प्लान पर आज से जनसुनवाई शुरू, अवैध निर्माण को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां

भोपाल 
 भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई आज से हुजूर तहसील कार्यालय में शुरू होगी। सुनवाई सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यानी सात घंटे चलेगी। पहले दिन अरेरा कॉलोनी के 1637 रहवासियों को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। अरेरा कॉलोनी के रहवासियों ने ड्राफ्ट में आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक दुरुपयोग को नियमित करने के प्रस्ताव पर विरोध जताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना बताया है।

याचिकाकर्ता पूर्णेंदु शुक्ला ने बताया कि ड्राफ्ट में ई-1 से ई-5 तक के रहवासी भूखंडों और आंतरिक मार्गों पर हो रहे अवैध व्यावसायिक उपयोग को वैध करने का प्राविधान है, जिससे रहवासी क्षेत्र का मूल स्वरूप खत्म हो जाएगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले राजेंद्र कुमार बड़जात्या बनाम उप्र आवास एवं विकास परिषद और 22 सितंबर के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि आवासीय भूमि का अन्य उपयोग नहीं हो सकता और मौजूदा अवैध निर्माण नए मास्टर प्लान से वैध नहीं हो सकते।

ये भी पढ़ें :  भोपाल मास्टर प्लान में ‘मार्केट स्ट्रीट’ का मास्टर स्ट्रोक, 80 से ज्यादा इलाकों पर असर

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ने की व्यवस्था
सुनवाई में एडीएम प्रकाश नायक और टीएंडसीपी के अधिकारी आपत्तिक
र्ताओं का पक्ष सुनेंगे। जो लोग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ने की व्यवस्था भी रखी गई है। एक जैसी आपत्तियों को समूह में सुनने का सुझाव भी दिया गया है, ताकि समय का बेहतर उपयोग हो सके। अब सुनवाई में सामने आने वाले तर्क और दस्तावेज तय करेंगे कि भोपाल के अगले दो दशक से अधिक के विकास की रूपरेखा में किन प्रस्तावों पर बदलाव की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें :  बुधनी के भाजपा के असली चेहरे तो शिवराज ही हैं, भार्गव तो सिर्फ मोहरा: के.के. मिश्रा

व्हाट्सएप्प नोटिस पर भड़के रहवासी
संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति के विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि आपत्तियां अरेरा कॉलोनी स्थित टीएंडसीपी दफ्तर में ली गईं, लेकिन सुनवाई 15 किमी दूर लालघाटी स्थित हुजूर तहसील में रखी गई है, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी होगी। साथ ही नियम 12 (17-क) (झ) के तहत 7 दिन पहले लिखित नोटिस (प्रारूप-7) देने के बजाय दो-चार दिन पहले व्हाट्सएप्प संदेश भेजे जा रहे हैं।

कैचमेंट के प्रस्ताव पर सबसे ज्यादा विरोध
ड्राफ्ट पर आई आपत्तियों में सबसे बड़ा मुद्दा बड़े तालाब सहित अन्य जलस्रोतों के कैचमेंट एरिया का है। इस संबंध में छह हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज हुई हैं। नीलबड़, रातीबड़ और भौंरी सहित तालाब के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्रस्तावित भू-उपयोग को लेकर चिंतित हैं। किसानों की मांग है कि भोजताल संरक्षण जोन-1 और जोन-2 (बीआईजेड-1 और बीआईजेड-2) के प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए और उनकी कृषि भूमि का उपयोग कृषि के लिए ही सुरक्षित रखा जाए।

ये भी पढ़ें :  ‘हिजाब वाली PM ’ पर एमपी में सियासत, ओवैसी के बयान पर IAS नियाज खान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

आंकड़ों में समझें आपत्तियों का गणित

कुल आपत्तियां मिलीं-16,000

एक जैसी आपत्तियां छंटनी में हटीं – 3000

सुनवाई के लिए शेष आपत्तियां – 13,400

भू-उपयोग से जुड़ीं – 6570

सड़क की चौड़ाई और उपयोग से जुड़ीं – 1176

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *