Breaking
16 Nov 2026, Mon

जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ी कार्रवाई: पैसे लेकर शराब बिक्री के आरोपियों को छोड़ने के मामले में 06 पुलिसकर्मी निलंबित

जिले के थाना सारागांव का मामला दिनांक 11.11.26 को दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार शीर्षक “1.5 लाख लेकर शराब के आरोपियों को छोड़ा” को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  द्वारा मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर से कराई गई।

 जांच के दौरान दिनांक 04.11.26 को धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी गोपाल  से थाना सारागांव में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू सहित पुलिस के 06 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रकम का लेन- देन किया जाना प्रमाणित पाया गया।

 जांच में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए जाने तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक क्रमांक 361 अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक क्रमांक 22 दीपक सिंह, आरक्षक क्रमांक 05 शंकर जयकिशन, आरक्षक क्रमांक 495 सुनील रमन एवं आरक्षक क्रमांक 11 गोवर्धन टाईगर, सभी थाना सारागांव में पदस्थ जिसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन करीब, सुरक्षाबलों के रडार पर चार शीर्ष कमांडर समेत 300 माओवादी

पुलिस अधीक्षक द्वारा (CSP) जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को प्रकरण की आगे की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से तथ्यात्मक साक्ष्य एकत्रित कर परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं—

1. दैनिक समाचार पत्र नई दुनिया/पत्रिका में प्रकाशित खबर के संबंध में संबंधित मीडियाकर्मी का कथन दर्ज कर खबर के तथ्यों एवं स्रोत की जानकारी प्राप्त करना।
2. आबकारी अधिनियम के प्रकरण में आरोपी गोपाल गोंड़ से कथित रकम के लेन- देन के संबंध में विस्तृत कथन दर्ज कर उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करना।
3. उक्त प्रकरण से संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कथन दर्ज कर उनकी भूमिका एवं संलिप्तता की जांच करना।
4. यदि किसी अन्य सिविलियन व्यक्ति द्वारा पुलिस एवं आरोपी के मध्य कथित लेन-देन में मध्यस्थता किए जाने संबंधी साक्ष्य प्राप्त होते हैं, तो उसका भी परीक्षण कर संबंधित व्यक्ति का कथन दर्ज करना।
5. जांच में भ्रष्टाचार एवं अवैध रूप से रकम लेन-देन के आरोप प्रमाणित पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करना।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश: देवभोग के 36 गांव ब्लॉक मुख्यालय से कटे, बाढ़ और किसानों की चिंता बढ़ी

 पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश: पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अवैध लेन-देन एवं अनुचित गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। जांच पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ की जाए। आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *