Breaking
21 Nov 2026, Sat

उत्तर प्रदेश में नक्शा परियोजना को मिली गति, 10 शहरी निकायों में ड्रोन सर्वे पूरा, स्थलीय सत्यापन का कार्य जारी

लखनऊ
योगी सरकार ने प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण और उद्यानिकी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार राजधानी लखनऊ में प्रदेश का पहला राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) का सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिये हैं। इसके लिए राजधानी में तीन स्थानों क्रमश: राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र आलमबाग, राजकीय उद्यान अलीगंज और उद्यान निदेशालय हजरतगंज को चिह्नित किया गया है। सेंटर की स्थापना से प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को तकनीकी रूप से मजबूत करने के साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।

उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे पाठ्यक्रम
अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बाबू लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में कृषि और उद्यानिकी को केवल परंपरागत खेती तक सीमित न रखकर उसे आधुनिक तकनीक और उद्योगों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में निफ्टेम का सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण और उद्यान क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कुशल मानव संसाधन तैयार करना है। इस केंद्र के माध्यम से किसानों, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों, विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सकेगा। सेंटर के संचालन और विकास में निफ्टेम सोनीपत के विशेषज्ञ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यहां खाद्य परीक्षण, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान एवं विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और इन्क्यूबेशन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों के लिए जरूरी शैक्षणिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांचने, उनकी तकनीकी कमियों को दूर करने और नए उत्पाद विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर केशव मौर्य का तंज: बोले, छोटा-मोटा पटाखा ही देना चाहिए था

फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम भी किए जाएंगे संचालित
अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने बताया कि निफ्टेम के सैटेलाइट सेंटर में खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यान क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार किया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। इसके साथ ही विद्यार्थियों और संबंधित क्षेत्र के लोगों के लिए समय-समय पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। संस्थान में शिक्षकों और तकनीकी विशेषज्ञों की क्षमता बढ़ाने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) भी चलाए जाएंगे। इसके माध्यम से शिक्षकों को खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों, आधुनिक तकनीकों और अनुसंधान की जानकारी दी जाएगी।
योगी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाए। इसके लिए एकीकृत शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रणाली भी तैयार की जाएगी। प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता जांच और प्रमाणन की व्यवस्था मजबूत करना भी इस पहल का प्रमुख हिस्सा है। इसके तहत निफ्टेम के सहयोग से क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान एवं विश्लेषण केंद्र (आरएफआरएसी), लखनऊ को तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। एपीडा और राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से संबंधित प्रक्रियाओं में भी संस्थान के विशेषज्ञ मदद करेंगे। इससे खाद्य परीक्षण और गुणवत्ता आश्वासन से जुड़ी संस्थागत क्षमताओं का विकास होगा। खाद्य उत्पाद तैयार करने वाले उद्यमियों को गुणवत्ता मानकों की जानकारी और तकनीकी सहयोग मिल सकेगा। इससे प्रदेश के खाद्य उत्पादों को बेहतर गुणवत्ता के साथ बाजार में उतारने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनकी स्वीकार्यता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

विद्यार्थियों को मिलेगा प्रयोगात्मक ज्ञान और अनुसंधान का अवसर
निफ्टेम सैटेलाइट सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव देने पर भी विशेष जोर रहेगा। इसके लिए विद्यार्थियों का निफ्टेम सोनीपत में शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण और उद्यान क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों तथा अन्य हितधारकों के लिए प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों से युवाओं को अपनी तकनीकी दक्षता साबित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस पहल के तहत एमएससी के विद्यार्थियों के लिए विलेज एडॉप्शन प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को चयनित गांवों से जोड़कर कृषि, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। विद्यार्थी गांवों में जाकर कृषि उत्पादों की उपलब्धता, उनके प्रसंस्करण और उनसे जुड़े अवसरों को समझ सकेंगे। इससे उन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के बीच संबंधों की बेहतर जानकारी मिलेगी। इसके अलावा राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान, लखनऊ के एमएससी विद्यार्थियों को अनुसंधान और नए खाद्य उत्पादों के विकास से जुड़ी परियोजनाओं में सीधे शामिल किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में काम करने, नए उत्पाद तैयार करने और खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार करने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रदेश में स्थानीय कृषि एवं उद्यान उत्पादों पर आधारित नए खाद्य उत्पाद विकसित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

ये भी पढ़ें :  यूपी में गुंडई की पहचान है सपा की लाल टोपी : दयाशंकर सिंह

इन प्रमुख संस्थानों के सहयोग से विकसित होगा सेंटर
निफ्टेम के सैटेलाइट सेंटर को धरातल पर उतारने के लिए देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। इसमें निफ्टेम सोनीपत के साथ केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (आईसीएआर-सीआईएसएच), केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) और लखनऊ विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इन संस्थानों के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ लेकर खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यान क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था तैयार की जाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *