Breaking
22 Nov 2026, Sun

दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा

रायपुर
बस्तर अंचल के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए बस्तर ओलंपिक एक सशक्त मंच के रूप में उभर रहा है। दंतेवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आज शुभारंभ हुआ, जिसमें 11 खेल विधाओं के तहत कुल 1,058 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दंतेवाड़ा के हाई स्कूल खेल मैदान में इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तीरंदाजी और बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ की शुरुआत कराकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

ये भी पढ़ें :  सोमवार 11 अगस्त 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

शांति और सुरक्षा से खुल रही नई संभावनाएं
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण के चलते क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर और संभावनाएं खुल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश के युवाओं को खेलों से जोड़ने, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने तथा खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आंकड़े
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 4 नवंबर तक आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर कुल 18 हजार 551 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 9 हजार 251 पुरुष और 9 हजार 3 सौ महिलाएं शामिल रहीं, जो खेल आयोजनों में महिलाओं की सक्रिय और बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। वहीं, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 11 विधाओं के अंतर्गत 1 हजार 58 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  नवा रायपुर में 20 से अधिक गौवंशों की मौत, बीजेपी ने उठाये सवाल, कांग्रेस ने कहा – जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *