Breaking
22 Nov 2026, Sun

बुलंदशहर में तीन साल की बच्ची की हत्या से सनसनी, काला जादू के शक में पड़ोसन तक पहुंचा डॉग स्क्वॉड

लखनऊ
बुलंदशहर में एक तीन साल की बच्ची शनिवार सुबह अपने घर से अचानक लापता हो गई. घरवालों ने आसपास तलाश की. मोहल्ले में पूछताछ हुई. पुलिस भी पहुंची और बच्ची को खोजने में जुट गई. लेकिन तलाश जिस जगह खत्म हुई, उसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. बच्ची का शव उसके घर से महज 40 मीटर दूर एक मकान के कमरे में मिला. इस कमरे में सोनाली नाम की महिला किराये पर रहती थी. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मामला बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ इलाके का है. पुलिस तंत्र क्रिया के एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर 2026 को अवंती नगर भूड़ इलाके से तीन साल की बच्ची के लापता होने की खबर मिली थी. परिजनों के मुताबिक, बच्ची शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से गायब हुई थी. परिवार के लोगों ने पहले आसपास तलाश की. जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई.

ये भी पढ़ें :  नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू की. आसपास के थानों की पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम को भी खोजबीन में लगाया गया. इस दौरान इलाके के CCTV कैमरे भी देखे गए. पुलिस के मुताबिक, फुटेज में बच्ची कहीं दूर जाती हुई दिखाई नहीं दी. इससे शक हुआ कि बच्ची आसपास ही कहीं हो सकती है.

डॉग स्क्वॉड बंद कमरे तक पहुंचा, अंदर मिला बच्ची का शव
बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को बुलाया. बच्ची के कपड़े को सूंघाकर कुत्ते की मदद से आसपास तलाशी कराई गई. पुलिस के मुताबिक, डॉग स्क्वॉड एक बंद कमरे की तरफ गया. कमरे का दरवाजा बंद था. इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और एंट्री की. कमरे के अंदर तीन साल की बच्ची का शव मिला.

यह कमरा रोहताश राजपूत नाम के व्यक्ति के मकान में था. इसमें सोनाली नाम की महिला किराये पर रह रही थी. पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव उसके घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही परिवार और मोहल्ले के लोगों में गुस्सा फैल गया. बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया.

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति से कारोबार को मिली नई रफ्तार

तंत्र-मंत्र की चर्चा, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
इस मामले में सोनाली नाम की महिला पर शक जताया जा रहा है. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि महिला तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका जैसे काम करती थी. पुलिस ने भी शुरुआती जांच में तंत्र क्रिया के एंगल को शामिल किया है.

एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए प्रथम दृष्टया तंत्र क्रिया के बाद बच्ची का मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है. पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगा कि बच्ची की हत्या कैसे और किस वजह से की गई.

ये भी पढ़ें :  शशि थरूर बोले,पाकिस्तान की मध्यस्थता से भारत का कद प्रभावित नहीं होता

दिल्ली रोड पर जाम, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
बच्ची का शव मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. गुस्साए लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने आरोपी महिला के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को कंट्रोल किया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसएसपी ने भी मौके का जायजा लिया.

फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. महिला से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. तीन साल की बच्ची की मौत ने एक परिवार को उजाड़ दिया है. सवाल है कि आखिर उस मासूम के साथ क्या हुआ और उसकी जान किसने ली? पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *