भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में यशवंत यादव एवं अशोक यादव की माताजी स्वर्गीय श्रीमती ताराबाई-मांगीलाल यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्रीमती ताराबाई यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजन से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को नमन करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं प्रभारी कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com