Breaking
22 Nov 2026, Sun

मुख्यमंत्री डॉ. यादव डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला एवं गैलरी का करेंगे शुभारंभ

विज्ञान भवन में प्राचीन सामग्रियों के वैज्ञानिक आयु निर्धारण एवं पुरा-जलवायु अध्ययन की मिलेगी सुविधा

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 23 नवम्बर को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) के विज्ञान भवन में प्रदेश की प्रथम डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला एवं डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम’ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर ‘प्राचीन से आधुनिक काल तक वैज्ञानिक विधियों से कालगणना’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें :  झालावाड़ के स्कूल में बोल उठेंगे पेड़, तकनीक और प्रकृति के संगम से पर्यावरण शिक्षा की अनूठी पहल

ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला प्रदेश में पुरातात्विक सामग्रियों की वैज्ञानिक रूप से आयु निर्धारण और पुरा-जलवायु अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस तकनीक के माध्यम से लगभग 10 लाख वर्ष तक पुरानी सामग्रियों की आयु का आकलन किया जा सकेगा। प्रयोगशाला से प्राचीन मानव सभ्यताओं, पर्यावरणीय बदलावों तथा ऐतिहासिक परिस्थितियों के वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी में प्रसिद्ध पुरातत्वविद्, चित्रकार एवं इतिहासकार डॉ. वाकणकर के जीवन, शोध एवं योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। भीमबेटका शैलाश्रयों की खोज उनके महत्वपूर्ण योगदानों में शामिल है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त है। गैलरी के माध्यम से उनके शोध एवं भारतीय पुरातत्व के क्षेत्र में योगदान को आमजन, विद्यार्थियों और शोधार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  एमपी में प्रतिबंधित सिरप मामले में बड़ा एक्शन: ड्रग इंस्पेक्टर अनूभूति शर्मा निलंबित

राष्ट्रीय कार्यशाला में भारतीय कालगणना परंपरा, प्राचीन खगोलीय ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय पर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, पुरातत्वविद् एवं विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम में विचारक एवं समाजसेवी सुरेश सोनी उपस्थित रहेंगे। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा, अखिल भारतीय सह-संगठन सचिव प्रवीण रामदास, वीर भारत न्यास के निदेशक श्रीराम तिवारी उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  रीवा में गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले पोषण आहार को पैरों से कुचलकर बनाये जाने का एक वीडियो सामने आया

मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समाज की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए अनुसंधान, नवाचार, पारंपरिक ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डॉ. वाकणकर गैलरी एवं ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला की स्थापना प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के बीच सेतु स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *