Breaking
24 Nov 2026, Tue

आंध्र प्रदेश सरकार मंगलगिरी निर्वाचन क्षेत्र से कौशल गणना शुरू करेगी

अमरावती
आंध्र प्रदेश के लोगों के कौशल का आकलन करने के उद्देश्य से राज्य सरकार मंगलगिरी निर्वाचन क्षेत्र से एक सर्वेक्षण शुरू करेगी। ‘कौशल गणना’ सर्वेक्षण का पहला मकसद युवाओं में प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करने से पहले आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें :  CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बंपर तबादले, तीन सब इंस्पेक्टर सहित 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट....

सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री नारा लोकेश के प्रतिनिधित्व वाले इस निर्वाचन क्षेत्र के 100 गांवों में गणना शुरू होगी। इस कार्य में 675 गणनाकर्ता शामिल होंगे और वह सर्वेक्षण करने के लिए 1.6 लाख परिवारों से मिलेंगे।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) की ओर से सोमवार देर शाम जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘आवश्यक मोबाइल ऐप पहले ही तैयार कर लिया गया है और गणनाकर्ताओं को भी इस बारे में आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है…। फील्ड टीमों की सहायता के लिए एक तकनीकी टीम गठित की गई है, जबकि मानचित्रण का काम भी पूरा हो चुका है।’’

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में होगा RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन

हालांकि, फिलहाल सर्वेक्षण कार्य शुरू होने की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया। कौशल विकास अधिकारी गणना की प्रगति पर बारीकी से नजर रखेंगे और राज्यव्यापी कार्यक्रम शुरू करने से पहले किसी भी त्रुटि को दूर करेंगे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *