Breaking
18 Nov 2026, Wed

सीताराम आदिवासी को मिला राज्यमंत्री पद का दर्जा, आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त

श्योपुर
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी अपने रास्ते आसान करती दिख रही है. हालांकि, यहां उपचुनाव की तारीख का भले ही ऐलान न हुआ हो. लेकिन बीजेपी यहां से कांग्रेस छोड़कर आए रामनिवास रावत को चुनाव लड़वाने वाली है. उनके सामने सीताराम आदिवासी एक बड़ी चुनौती थे. लेकिन BJP सरकार ने सीताराम आदिवासी को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया है, जिससे रामनिवास रावत ने अब राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें :  आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मंगलवार शाम को जारी आदेश में मोहन यादव सरकार ने सीताराम आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया. इसके बाद सीताराम ने ऐलान कर दिया कि वह विजयपुर विधानसभा से उपचुनाव नहीं लड़ेंगे. बता दें कि मंगलवार को ही सीताराम आदिवासी ने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की थी. सीताराम के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त होने से वनमंत्री रामनिवास रावत ने रहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश कांग्रेस में उपचुनाव के बाद होगा बड़ा फेरबदल! रिजल्ट आते ही बदले जाएंगे कई जिलाध्यक्ष

दरअसल, रामनिवास रावत जब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे तो विजयपुर से पूर्व बीजेपी विधायक सीताराम आदिवासी ने इसका विरोध किया था और बगावती तेवर दिखाते हुए रामनिवास रावत के सामने उपचुनाव लड़ने की बात भी की थी.

सीताराम आदिवासी न केवल पूर्व विधायक रह चुके हैं, बल्कि इलाके के आदिवासी वोटबैंक पर उनकी अच्छी पकड़ है, इसलिए बीजेपी में रामनिवास रावत के जाने के बाद कांग्रेस की कोशिश थी कि वो उनके सामने विजयपुर से सीताराम आदिवासी को टिकट दे, लेकिन सीताराम के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त होते ही कांग्रेस की मुश्किलें यहां होने वाले उपचुनाव में बढ़ गई हैं, तो वहीं बीजेपी और रामनिवास रावत के लिए उपचुनाव की राह आसान होती दिख रही है.

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर में भीषण हादसा: कांवड़ियों को कार ने कुचला, 4 की मौत; तीन एक ही परिवार से

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *