Breaking
26 Nov 2026, Thu

7 अक्टूबर को शुभारम्भ…अब नई सुविधाओं और अत्याधुनिक मशीनों से जिले में ही सम्भव होगा सभी तरह के जांच एवं उपचार, स्पीकर रमन सिंह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

उर्वशी मिश्रा, स्टेट डेस्क

 

बलौदाबाजार जिले के साथ आसपास के अनेक जिलों में रहने वाले लोगों को अब सात अक्टूबर को बड़ी सौगात मिलने वाली है।

 

 

बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में संचालित क्षेत्र का एकमात्र सुपरस्पेसिलिटी अस्पताल चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल अब अपने नए स्वरूप में अत्याधुनिक मशीनों विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ सर्व सुविधायुक्त 180 बिस्तरीय मल्टीस्पेशयलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर नए परिसर का शुभारंभ 7 अक्टूबर सोमवार को होने वाला है। जिसमें मरीजों को बलौदाबाजार में ही हृदय रोग कैथ लेब, एंजियोप्लास्टी, एंजियोग्राफी, मस्तिष्क रोग, केन्सर, कीमोथेरेपी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज हो पाएगा।

ये भी पढ़ें :  PM आवास योजना मामले पर पूर्व मंत्री मूणत का ट्वीट...राज्य सरकार पर मूणत का हमला...'अफ़सोस...सिर्फ राहुल गांधी की फिक्र है!'

 

 

साथ ही फिल्टर युक्त मॉड्यूलर, आईसीयू, एनआईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस, आईवीएफ, एमआर आई जैसी सुविधाएं सरलता से उपलब्ध हो पाएंगी।

 

साथ ही मरीजों को शासन द्वारा एवं विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा दी जाने वाली चिकित्सकीय लाभ प्रदान किये जायेंगे।

 

 

रमन सिंह समेत अनेक दिग्गज होंगे शामिल 

उद्घाटन समारोह पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। साथ ही विशिष्ठ अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं बलौदाबाजार विधायक एवं राजस्व खेलकूद युवा कल्याण एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा होंगे।

ये भी पढ़ें :  Big Breaking : Corona पर एक्शन मोड में केंद्र सरकार...आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

 

 

कार्यक्रम के विशेष अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू, भाटापारा विधायक इंद्र साव, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक एवं पूर्व नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिव डहरिया, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार चितावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद सुरेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम शैलेश नीतिन त्रिवेदी एवं नगर समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें :  ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं : मुख्यमंत्री साय

 

 

उक्त जानकारी हॉस्पिटल संचालक एवं प्रदेश के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नितिन तिवारी ने दी है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *