Breaking
25 Nov 2026, Wed

माँ ने डाँट दिया, गुस्सा होकर घर से चली गई बच्ची..अकेली पा युवक ने किया रेप, जशपुर से सामने आया शर्मनाक मामला

क्राइम न्यूज़ डेस्क, रायपुर

39 वर्षीय प्रार्थिया ने आज दिनांक 05.10.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिक पुत्री 14 साल की है। प्रार्थिया दिनांक 19.08.2024 के शाम के समय घरेलू बात को लेकर अपनी पुत्री को डांटी थी, तो उसकी पुत्री नाराज होकर घर से बाहर चली गई थी, उसी दिनांक के रात्रि लगभग 09:30 बजे उनके ग्राम में रहने वाली एक महिला ने फोन कर प्रार्थिया को बताया कि -” आपकी बेटी पंचायत भवन के पास बैठकर रो रही है आकर ले जाओ”। तब प्रार्थिया अपनी पुत्री को वहां से लेकर घर आई, उस समय इसके साथ क्या हुआ इस बात की जानकारी प्रार्थिया को नहीं थी एवं पुत्री हमेशा गुमशुम रहने लगी थी।

ये भी पढ़ें :  Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री व विधि

ऐसे हुआ खुलासा
लगभग 01 महीने के बाद प्रार्थिया को उसकी पुत्री ने बताया कि जब वह उसे दिनांक 19.08.2024 को डांटी थी, उस समय नाराज होकर भवन के बाहर जाकर बैठी थी, इसी दौरान 08:30 बजे लगभग दीनदयाल भगत ने पीछे से आकर इसके मुंह को बंद करके कुछ दूर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, किसी को बताने पर जान से मार कर खत्म कर दूंगा कहकर धमकी दिया था, पीड़िता इसी डर से अपने परिजनों को अपने साथ घटित घटना के बारे में नहीं बता रही थी। प्रार्थिया के रिपोर्ट करने पर आज दिनांक को उक्त अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिली 250 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

महिला संबंधी गंभीर अपराध घटित होने पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी करने के संबंध में निर्देश दिए थे, उक्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी द्वारा दबिश देकर उसके निवास से आरोपी दीनदयाल भगत को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त नाबालिक लड़की के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें :  विवाह के उपरान्त भी ब्लैकमेल कर रहा था पूर्व प्रेमी, दोस्त से भी करवाया रेप, छतरपुर में सनसनीखेज वारदात

इस टीम ने किया सराहनीय काम
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक सरोज टोप्पो, स.उ.नि. नारायण प्रसाद साहू, प्र.आर. 331 अरविंद साय पैंकरा, आर. लव कुमार चौहान, आर. राजेन्द्र रात्रे इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *