Breaking
29 Nov 2026, Sun

पंचायत चुनाव से जुड़े मामले की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई टली

चंडीगढ़
पंचायत चुनाव से जुड़े मामले की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। बताया जा रहा है कि अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। कोर्ट में आज पंचायत चुनाव से जुड़े 100 से ज्यादा मामलों की सुनवाई होनी थी। सुनवाई में देरी का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि बुधवार को कोर्ट ने करीब 250 पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी पर इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूछा गणित का सवाल, 660 ट्रेनी IAS सोच में पड़ गए

उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक इस संबंध में आदेश जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। बता दें कि राज्य में फिलहाल 13937 ग्राम पंचायतें हैं, जिन पर चुनाव हो रहे हैं। चुनाव तक सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं चुनाव के दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *