Breaking
27 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़-धमतरी में बाइक-मोबाइल पाने की किशोर हत्या, नहर पुल में शव मिलने के आरोपी को भेजा जेल

धमतरी.

धमतरी जिले के बिरेझर-सिर्री रोड नहर पुल में मिले एक युवक की लाश के मामले में पुलिस चौकी बिरेझर और साइबर सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है नौ अक्तूबर को सिर्री रोड नहर पुल में एक युवक का लाश मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें :  युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास, चाकू दिखाकर बचाई जान

हाथ-पैर बंधे हुए थे और शव की पहचान पहचान ग्राम कंडेल निवासी किशोर साहू के रूप में हुई थी। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस ने मृतक के दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर पता चला कि मृतक किशोर आखरी बार ग्राम गागरा निवासी मुकेश साहू के साथ देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ  की। एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा ने बताया कि  पूछताछ में किशोर की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि मृतक, आरोपी और उसके दोस्त साथ में बैठकर शराब पी थी। जिसके बाद उसके बाकी दोस्त शराब लेने फिर चले गए। वहीं आरोपी और मृतक वहीं रुके हुए थे। मृतक किशोर को ज्यादा नशा हो गया था। जिस पर किशोर को उसी की बाइक पर आरोपी बैठा कर ले गया और किशोर के नए मोबाइल और बाइक को अपना बनाने के लिए आरोपी ने उसके हाथ पैर को बांध कर पानी में डूबा दिया। जिसके बाद लाश को नहर में बहा दिया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *