अंबिकापुर शहर के नजदीक मेंड्रा स्थित सिंगिटाना नदी में नहाने के दौरान मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। SDRF की टीम और ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। मामले में मणिपुर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार अंबिकापुर मेडिकल कालेज के सेकेंड ईयर के छात्र के साथ मुकेश, प्रांजल पैकरा, कमलेश सलाम, शुभम प्रधान मनीष साहू, सौरभ चन्द्रवंसी और ईशु चंद्राकर आज रविवार को छुट्टी होने के कारण शहर के नजदीक मेंड्रा स्थित सिंगिटाना नदी में लगभग 10:30 बजे नहाने गए थे। नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे हुए छात्र का शव बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। मौके पर मणिपुर पुलिस टीम भी पहुंच गई थी। शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है उनके आने के बाद पीएम की कार्यवाही की जाएगी। नदी में डूबे छात्र का नाम ईशु चंद्राकर बताया जा रहा है। मृतक छत्तीसगढ़ के कवर्धा का निवासी है।
छात्र मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में सेकेंड ईयर में अध्ययनरत हैं। सभी हॉस्टल में रहते हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को छात्रों के नदी में नहाने जाने की सूचना तक नहीं थी। कॉलेज प्रबंधन इस बारे में कोई भी बयान देने से अभी बच रहा है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com