Breaking
18 Nov 2026, Wed

किसानों को व्यवस्थित तरीके से हो खाद का वितरण- मंत्री श्री कंषाना

भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि प्रदेश में कहीं भी किसानों को खाद की समस्या उत्पन्न न हो। किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाये। मंत्री श्री कंषाना श्यामला हिल्स स्थित निवास पर प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री आलोक कुमार सिंह, संचालक कृषि श्री अजय गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों के साथ प्रदेश में खाद वितरण की व्यवस्था पर चर्चा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  वनतारा की तर्ज पर उज्जैन में बनेगा 500 हेक्टेयर क्षेत्र में वन्य जीव केंद्र और रेस्क्यू सेंटर

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी खाद की कालाबाजारी नहीं हो। व्यापारियों द्वारा खाद को डंप करके न रखा जाये। उन्होंने ऐसा करते पाये जाने पर जिलों में पदस्थ उप संचालक कृषि को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि टीम बनाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

ये भी पढ़ें :  बाघिन ने किया चरवाहे पर हमला, भैंसों की वफादारी से बची जान

मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में केन्द्र सरकार से मांग कर पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति बनाई रखी जाये। जिन जिलों में खाद की रैक नहीं पहुंच रही है वहाँ पर्याप्त खाद पहुंचाने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसानों को कोई भी समस्या नहीं होने दी जायेगी।

ये भी पढ़ें :  आरटीई प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण आज से

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *