Breaking
12 Nov 2026, Thu

बीकानेर स्वीट्स का किया गया निरीक्षण

शहडोल
कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन में दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए निरंतर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं जाँच  कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरके सोनी एवं  कनिष्ठ अपूर्ति अधिकारी श्री प्रदीप द्विवेदी द्वारा आज लल्लू सिंह चौक  स्थित प्रतिष्ठान बीकानेर स्वीट्स का  औचक निरीक्षण किया गया। ,निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करने की समझाइश दी गई तथा खोवा एवं समोसा के सैंपल जाँच हेतु लिये गये, जिन्हें जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर  अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *