Breaking
20 Nov 2026, Fri

करहल विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी बने अवनीश कुमार शाक्य

मैनपुरी
उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए अवनीश कुमार शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। भारतीय चुनाव आयोग ने उपचुनाव कराने के लिए तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि, 23 नवंबर को उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  अमरोहा में एक शर्मसार करने वाली घटना, तीन बच्चों की मां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर को अपना दिल दे बैठी

बताया जा रहा है कि बसपा प्रत्याशी भोगांव विधानसभा प्रभारी हैं। टिकट मिलने के बाद उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। अखिलेश ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से चुनाव लड़ा था। अखिलेश इस सीट से जीतकर सांसद बने।

ये भी पढ़ें :  मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए तैयारी पूरी, 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का प्रशासन का अनुमान

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सपा सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है और दो सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *