Breaking
19 Nov 2026, Thu

न्यूयॉर्क में लाइव कॉन्सर्ट करते समय स्टेज से गिरीं सिंगर बिली एलिश

न्यूयॉर्क

अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर बिली एलिश से जुड़ी खबर सामने आ रही है। लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते वक्त उनके साथ हादसा हो गया। वो स्टेज से नीचे उतरते समय सीढ़ियों से गिर गईं। गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन फिर भी जांघों पर काला निशान पड़ गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल की सिंगर बिली एलिश हाल ही में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म कर रही हैं। वो मंच से नीचे उतर रही थीं, तभी सीढ़ियों से उतरते वक्त कम रोशनी के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधे जमीन पर गिर गईं। उनके पैर पर चोट लगी है, जिसके कारण काला निशान पड़ गया है।

ये भी पढ़ें :  माधुरी-संजय दत्त का अधूरा प्यार, शादी तक पहुंचने से पहले क्यों टूटा रिश्ता

बिली एलिश का पूरा नाम बिली इलिश पाइरेट बेयर्ड ओ'कोनेल है। उनका जन्म 18 दिसंबर 2001 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूएस में हुआ था। वो 22 साल की हैं। साल 2015 में उन्हें डेब्यू सिंगल Ocean Eyes से पहचान मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी की इतनी कम उम्र में वो 2 ऑस्कर अवॉर्ड झटक चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :  16 फरवरी रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

यौन शोषण का हो चुकी हैं शिकार!
बिली ने एक बार खुलासा किया था कि जब वो 11 साल की थीं, तब उन्हें टॉरेट सिंड्रोम का पता चला था। उन्हें सिन्थेसिया नाम की बीमारी भी थी। वो डिप्रेशन से भी गुजर चुकी हैं। एक और दर्दनाक खुलासा ये भी किया था कि वो बचपन में यौन शोषण झेल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :  कंगना रनौत की फिल्म से शुरू हुआ था साई पल्लवी का करियर, आज बनीं सीता

बाइसेक्शुअल हैं बिली!
रिपोर्ट्स बताती हैं कि बिली बाइसेक्शुअल हैं। वो रैपर Brandon Adams, एक्टर Matthew Tyler Vorce और सिंगर Jesse Rutherford को डेट कर चुकी हैं। साल 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *