Breaking
19 Nov 2026, Thu

पति के सामने पत्नी का हुआ गैंगरेप मामले में पुलिस ने लिया एक्सन, 100 से अधिक लोग हिरासत में

रीवा
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था, जिसने पूरे देश में शोक की लहर पैदा कर दी थी। अभी यह मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ कि मध्य प्रदेश के रीवा से एक और भयावह मामला सामने आया है, जिसने समाज को फिर से शर्मसार कर दिया है। एक महिला अपने पति के साथ पिकनिक मनाने गई थी, जहां उसके साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म किया। यह घटना इस बात की पुष्टि करती है कि महिलाएं अब भी सुरक्षित नहीं हैं, चाहे वे किसी भी स्थान पर जाएं।

दरअसल, मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक नवविवाहिता महिला अपने पति के साथ पिकनिक मनाने गई थी जिसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया, अब पुलिस ने इस मामले में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना सोमवार को गुढ़ तहसील के एक भ्रमण स्थल की है। रीवा मुख्यालय की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हिमाली पाठक ने फोन पर बताया, ‘‘महिला की हाल ही में शादी हुई है। उसकी और उसके पति की उम्र 19 से 20 वर्ष के आसपास है और दोनों अभी कॉलेज में हैं।''

ये भी पढ़ें :  विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका: मंत्री सारंग

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने वाले पांच लोगों में से एक के हाथ और छाती पर टैटू बना है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने अपनी जांच के तहत 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कथित सामूहिक दुष्कर्म को एक संवेदनशील मामला बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए सावधानी से काम कर रही है कि पीड़िता की पहचान उजागर न हो। दंपति ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुढ़ पुलिस थाने में संपर्क किया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 जनवरी को करेंगे फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण

डीएसपी ने कहा, ‘‘फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञ और मैं मौके पर पहुंचे। पीड़िता का मेडिकल प्रशिक्षण कराया गया और उसी दिन शाम सात बजे प्राथमिकी दर्ज की गई।'' महिला के बयान का हवाला देते हुए डीएसपी ने बताया कि गुढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर एक फव्वारे के पास वह अपने पति के साथ बैठी हुई थी। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदे नशे की हालत में वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को धमकाया और उसके साथ मारपीट की। अधिकारी के अनुसार, अपने बयान में महिला ने कहा कि फव्वारे के पास पांच लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमने 100 से अधिक लोगों और संदिग्धों को पकड़ा है। हमारी जांच जारी है।'' उन्होंने बताया कि पांच अज्ञात लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सामूहिक दुष्कर्म और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *