Breaking
18 Nov 2026, Wed

ऑपरेशन प्रहार-2 में तीनों जोन के अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नशे का व्यापार करने वालों को गिरफ्तार किया

नोएडा
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में चलाए गए ऑपरेशन प्रहार-2 में तीनों जोन के अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नशे का व्यापार करने कई वालों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इस ऑपरेशन के तहत कुल 75 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और लगभग 64 किलोग्राम गांजा, भारी मात्रा में स्मैक की पुड़िया, ई-सिगरेट, 100 पाइप और रोलिंग पेपर बरामद हुए। तीन व्यक्तियों को ऑनलाइन नशे के सामान बेचते हुए भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि नशे से बच्चों और युवा पीढ़ी को बचाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश में 'ऑपरेशन प्रहार का सेकंड फेज' चलाकर नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। इस अभियान में गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन में 700 से अधिक स्थानों, स्कूलों, विश्वविद्यालयों के आस-पास लगभग 100 से अधिक टीम शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर गोपनीय तरीके से छानबीन के बाद टीम लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें :  उठा-उठाकर पटका, खींचा और बरसाए ‘मुदगर’... आ रहा Ather का सबसे सस्ता Konarc स्कूटर

नोएडा जोन में डीसीपी रामबदन सिंह के नेतृत्व में हरोला, बरौला, सदरपुर, पर्थला, सर्फाबाद, अट्टा, सेक्टर-62, सेक्टर-12, स्कूल, कॉलेज, मार्केट और मैट्रो स्टेशन के आसपास पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 26 किलोग्राम गांजा, स्मैक की पुड़िया, ई-सिगरेट और रोलिंग पेपर बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें :  शुक्रवार 15 नवंबर 2024 का राशिफल

सेंट्रल नोएडा जोन में डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में छिजारसी, बहलोलपुर, भंगेल, कुलेसरा, रोजा जलालपुर, स्कूल, कॉलेज, मार्केट और मेट्रो स्टेशन के आसपास पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 13.73 किलोग्राम गांजा, स्मैक की पुड़िया, ई-सिगरेट और रोलिंग पेपर बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें :  15 अगस्त पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, सुबह 4 बजे से शुरू होगी सभी लाइनों पर सेवा

ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी साद मियां खान के नेतृत्व में नॉलेज पार्क, ऐच्छर, कस्बा कासना, कस्बा विलासपुर, कस्बा रबूपुरा, कस्बा जेवर, कस्बा जारचा, कस्बा दादरी, स्कूल, कॉलेज, मार्केट और मैट्रो स्टेशन के आसपास पुलिस टीम ने अभियान चलाकर 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 24.15 किलोग्राम गांजा, स्मैक की पुड़िया, ई-सिगरेट और रोलिंग पेपर बरामद किए गए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *