अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा, कहा- पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरा अध्याय सिर्फ काले रंग से ही छापा जाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरे-का-पूरा अध्याय सिर्फ़ काले रंग से ही छापा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  अखिलेश का शासनकाल दलितों के अपमान, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का प्रतीकः डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को नोटबंदी की 8वीं सालगिरह के ठीक एक दिन पहले ही, कल रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर स्थिति में आ गया। जनता पूछ रही है क्या ये नोटबंदी की नाकामयाबी की वजह से हुआ या भाजपा की नकारात्मक नीतियों की वजह से।

सपा मुखिया ने कहा, "अब क्या भाजपाई फिर ये कहेंगे कि देश के इतिहास में रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर ‘रिकार्डतोड़’ नहीं गिरा है, बल्कि डॉलर ऊपर उठा है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया है। रुपया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।"

ये भी पढ़ें :  लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गई, मीडिया की भूमिका अलग-अलग देखने को मिली: सीएम योगी

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को पूरे देश में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इसके बाद कई हफ़्तों तक देशभर में बैंकों और एटीएम के सामने पुराने नोट बदलकर नए नोट हासिल करने वालों की लंबी कतारें देखी गयी थी। इसका मकसद देश में कालाधन रोकने और डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा बताया गया था।

ये भी पढ़ें :  अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, शंकराचार्य विवाद पर BJP के खिलाफ विपक्ष की घेराबंदी तेज

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment