Breaking
20 Nov 2026, Fri

महाराष्ट्र चुनाव: मुंबई में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ के पार हुई

मुंबई
मुंबई में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि इस वर्ष की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यह संख्या 98.95 लाख थी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के समय मुंबई में 98,95,602 मतदाता थे, जिनमें से मुंबई में 25,16,667 और उपनगरीय जिले में 74,64,974 मतदाता शामिल थे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें :  सोना-चांदी के दाम में झटका: 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट, चांदी ₹12,000 महंगी

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रमुख भूषण गगरानी ने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में 1,02,29,708 मतदाता हैं, जिनमें से 25,43,610 मतदाता मुंबई में और 76,86,098 उपनगरीय जिले में हैं। इनमें 54,67,361 पुरुष, 47,61,265 महिलाएं और 1,082 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।’’

इसके अलावा, आम चुनावों के बाद 43,020 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए जिनमें से 26,429 शहर से और 16,591 उपनगरों से थे। मुंबई में 36 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां कुल 410 उम्मीदवार हैं, जिनमें से 105 मुंबई में तथा 315 उपनगरीय जिले में हैं। कुल 10,117 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 2,538 मुंबई में और 7,579 उपनगरीय जिले में हैं। सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर गगरानी ने कहा कि पुलिस विभाग ने मुंबई में विधानसभा चुनाव के लिए 25,696 कर्मियों को तैनात करने की योजना पेश की है।

ये भी पढ़ें :  मौसम विभाग ने बताया- अगले हफ्ते मानसून की विदाई संभव, जिससे देशभर में मौसम अभी खराब ही रहेगा, भारी बारिश के आसार

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *