Breaking
18 Nov 2026, Wed

भाटागांव के पास हाइवा ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा, युवती के दोनों पैर कुचले

धमतरी

एनएच 30 पर कुरूद भाटागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हाइवा ने पल्सर बाइक सवार युवक-युवती को रौंद दिया, जिससे युवती के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं, जबकि युवक को भी चोटें आई हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रायपुर रेफर किया गया. हादसे में घायल युवक और युवती पल्सर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें :  उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

फिलहाल, घायलों का इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी है. पुलिस वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *