लेगानेस से हारा शीर्ष पर चल रहा बार्सीलोना

बार्सीलोना.
बार्सीलोना को लेगानेस की कमजोर टीम के खिलाफ रविवार को यहां घरेलू मैदान पर 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद टीम स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में शीर्ष पर कायम है। लेगानेस की मौजूदा सत्र में विरोधी टीम के मैदान पर यह पहली जीत है।

ये भी पढ़ें :  न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी शुरुआत की, अफगानिस्तान को हराया

एटलेटिको मैड्रिड ने गेटाफे को 1-0 से हराया और रीयाल मैड्रिड को पछाड़कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। एटलेटिको मैड्रिड के भी बार्सीलोना के समान 38 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण बार्सीलोना की टीम शीर्ष पर है। एल्वेस और एथलेटिक बिलबाओ का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा जबकि विलारीयाल को 2-1 से हराकर रीयाल बेटिस ने अपने अजेय अभियान को चार मैच तक पहुंचाया। रीयाल सोसीदाद को लास प्लामास ने गोल रहित बराबरी पर रोका।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान पर ICC का डबल अटैक, WTC में कटे 11 अंक और लगा भारी जुर्माना; श्रीलंका सीरीज से पहले बड़ा झटका

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment