छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराकर युवक की मौत, मौसी को देखने जा रहा था अस्पताल

रायगढ़।

रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात सड़क किनारे खड़ी बेतरतीब ढंग से खड़ी डम्फर से टकरा जाने की घटना में अस्पताल में भर्ती अपनी मौसी को देखने जा रहे युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाने में आशीष यादव उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सियारपाली का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई महेन्द्र यादव इण्ड सिनर्जी में ड्रायवरी का काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में युवक की हत्या पर आठ आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास, न्यायालय ने जुर्माना भी लगाया

आशीष ने बताया कि उसकी मौसी रायगढ़ जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। बीती रात उसका बड़ा भाई बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी 13 जे 5525 से अकेले ही मौसी को देखने निकला था। इसी बीच रात करीब साढ़े 10ः30 बजे उसे पता चला कि उसके बड़े भाई महेन्द्र यादव का ग्राम पंडरीपानी के पास एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद उसे उपचार हेतु रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना के बाद वह तत्काल अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसके भाई की मौत हो चुकी थी। बहरहाल मृतक के छोटे भाई की रिपोर्ट पर चक्रधर नगर पुलिस ने  डम्फर वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।  

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकराया
मृतक के छोटे भाई आशीष ने बताया कि अस्पताल से उसका रिश्तेदार राजू मृतक की मां को छोडने घर जा रहा था। तब पंडरीपानी गांव के पास स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास सड़क दुर्घटना के बाद होनें वाली भीड़ को देखने के लिये रूके तब उन्हें पता चला कि महेन्द्र यादव सड़क किनारे खड़ी डम्फर क्रमांक सीजी 13 एलए 4525 में टकरा कर लहू लुहान व अचेत अवस्था में पडा था।

ये भी पढ़ें :  Exclusive : BJP के हाथ लगी कांग्रेस को घेरने की ये अहम रणनीति..पूर्व IAS के इस प्लान को चुनावी हथियार बनायेगी BJP..गृहमंत्री अमित शाह ने इशारों में रणनीति बता दी..इस मुद्दे पर और आक्रामक होगी BJP

अंधेरे में खड़ी थी डम्फर
मृतक के भाई ने यह भी बताया कि डम्फर वाहन का चालक वाहन को असुरक्षित ढंग से सड़क किनारे खड़ी किया गया था इस दौरान न तो उक्त वाहन की पार्किग लाईट जल रही थी और न ही वाहन में रेडियम चिपका हुआ था और न ही डम्फर चालक के द्वारा किसी प्रकार का सकेत लगाया गया था। अंधेरे में गाड़ी खडी करने से उक्त घटना घटित हुई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment