Breaking
20 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की पूरी तैयारियां, डिप्टी CM के बयान के बीच बदली आरक्षण की तारीख़, पढ़ें डिटेल

उर्वशी मिश्रा, रायपुर।

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख के ऐलान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की तैयारियां अंतिम चरण में है. सरकार की अलग-अलग एजेंसियां, विभाग काम कर रहे हैं. एक चरण का आरक्षण का बचा हुआ है.

बहुत जल्द आरक्षण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. चुनाव आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रम तय करेगा. हरियाणा के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर निर्णय करेंगे. वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि मोहन भागवत देशभर में प्रवास करते हैं. वे जिनसे मिलेंगे, उनसे मिलना तय रहेगा.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास के मोर्चे पर पाई उपलब्धि, सरकार की मेहनत और प्रयास हो रहे साकार

प्रदीप मिश्रा के बयान पर कही यह बात
पंडित प्रदीप मिश्रा के सांता क्लाज को लेकर बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि धर्माचार्य के बयान पर मेरी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करना उचित नहीं है. मैं तो आपसे कहता हूं कि कल हमने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मनाई है. आज छत्तीसगढ़ जिस दिशा में आगे बढ़ा है, वह अटल जी के कारण संभव हुआ है.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

 

आरक्षण पर विभाग का निर्देश

इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नवा रायपुर अटल नगर ने वर्ष 2024-25 में नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया को लेकर नई सूचना जारी की है।

पहले यह प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे संशोधित करते हुए 07 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा में 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 35,616 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

 

यह बैठक सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 एवं 1999 के प्रावधानों के तहत नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। सभी संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित तारीख और समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *