Breaking
25 Nov 2026, Wed

रायगढ़ में अवैध कबाड़ पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 1.87 लाख रुपए का स्क्रैप किया जब्त, 2 गिरफ्तार

रायगढ़

जिले में अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में आरोपियों के पास से 2 लाख रुपए के करीब का स्क्रैप जब्त किया गया है.

पहली कार्रवाई
28 दिसंबर को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर  पुलिस टीम ने सलासर चौक के पास माजदा वाहन (क्रमांक CG11BM-6416) को रोका. जांच में वाहन में 4 टन 500 किलोग्राम कबाड़ पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.41 लाख है. वाहन चालक परदेशी यादव (32 वर्ष), निवासी छिंदमुडा, जिला सक्ती, कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

ये भी पढ़ें :  चौंकाने वाली ख़बर…ख़ुद नशे में धुत्त पाये गये आबकारी उड़नदस्ता विभाग के कर्मचारी, कर्मचारियों को सरकारी वाहन के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते देखा गया

दूसरी कार्रवाई
29 दिसंबर को पुलिस ने ग्राम गेरवानी में मुखबिर की सूचना पर टाटा माजदा (क्रमांक CG13AR-1693) को रोका. वाहन में 2 टन 120 किलोग्राम कबाड़ मिला, जिसकी कीमत 46,000 रुपए है. वाहन चालक रायगढ़ निवासी नामधारी विश्वकर्मा (32 वर्ष) भी कबाड़ परिवहन के लिए वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका.

ये भी पढ़ें :  बीरपुर कार्यालय में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आयोजित किया जनदर्शन कार्यक्रम, लोगों की समस्याएं सुन त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, जनता की सेवा में सदैव तत्पर है हमारी साय सरकार :- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 6 टन 620 किलोग्राम कबाड़ और दो वाहनों को जब्त किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पूंजीपथरा थाना में धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *