Breaking
18 Nov 2026, Wed

UP में फिर तबादलें, 15 अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात अधिकारियों का तबादला किया गया. जिसमें प्रमुख सचिव राज्य कर आईएएस एम देवराज ने 15 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया. आदेश के मुताबिक सोनभद्र के अपर आयुक्त लक्ष्मीकांत त्रिपाठी को अपार आयोग प्रयागराज बनाया गया है. मुजफ्फरनगर के उपायुक्त बृजेश कुमार को ज्वाइन कमिश्नर SIB वाराणसी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें :  नवनिर्माण के नौ वर्ष: स्वस्थ-समर्थ युवा बनेंगे विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला

आगरा उपयुक्त रमेश कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त कानपुर बनाया गया है. लखनऊ अपर आयुक्त अंजनी कुमार अग्रवाल को गाजियाबाद अपर अपर आयुक्त बनाया गया. लखनऊ अपर आयुक्त कैलाश नाथ पाल को कानपुर अपर बनाया गया. वाराणसी संयुक्त आयुक्त अनिल कुमार सिंह को अपर आयुक्त लखनऊ बनाया गया.

मिर्जापुर से अपर आयुक्त ग्रेट 2 शरद कुमार शुक्ला को अपर आयुक्त ग्रेड टू अपील के पद पर सोनभद्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अयोध्या के अपर आयुक्त ग्रेड 2 अपील 1 जयशंकर सहाय को अपील टू का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है. अपर आयुक्त ग्रेड 2 धर्मवीर सिंह को अपर आयुक्त अपील 3 गाजियाबाद की जवाबदारी मिली है.

ये भी पढ़ें :  उप्र-हरदोई में बहनोई ने 17 साल की साली से जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर दर्ज हुई FIR

IAS धनंजय शुक्ला को अतिरिक्त प्रभार दिया गया अपर आयुक्त ग्रेड वन लखनऊ जोन प्रथम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसी तरह दीनानाथ का ट्रांसफर अपर आयुक्त ग्रेट 2 अयोध्या से प्रयागराज भेजा गया है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *