Breaking
22 Nov 2026, Sun

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ करेंगे सूर्य नमस्कार

भोपाल
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जि़ले के ग्राम डोभी के सीएम राइज़ स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और योग करेंगे।

ये भी पढ़ें :  फर्जी दस्तावेज से 226 करोड़ का टेंडर, KDBIL के प्रबंध संचालक समेत 3 पर FIR दर्ज

युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियों प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी के केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जाएगा। जि़लों में होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन में स्थानीय जन-प्रतिनिधि, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों एवं गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित होंगे।

इस आयोजन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र – छात्राएँ स्वैच्छिक रूप से शामिल होंगे। प्राथमिक शाला के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं होंगे। कार्यक्रम में वे दर्शक के रूप में उपस्थित रह सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  8वें वेतन आयोग: वित्त मंत्रालय ने कहा–मूल वेतन और DA का एकीकरण नहीं होगा

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *