बरेली में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को लगाई आग

बरेली

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक ने रविवार की रात आत्मदाह कर लिया। उसने पत्नी से झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली। इसके बाद घर से बाहर गली में दौड़ा। मोहल्ले के लोगों ने जब तक आग बुझाई, तब तक वह बुरी तरह जल चुका था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी के नेतृत्व में देश का उभरता डिजिटल हब बन रहा उत्तर प्रदेश

जानकारी के मुताबिक बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर का सलीम (उम्र करीब 40 वर्ष) पुत्र शहाबुद्दीन कैंट क्षेत्र के मुस्तफानगर सैदपुर खजुरिया में किराये के मकान में पत्नी के साथ रहता था। वह कबाड़ बीनने का काम करता था। उसकी पत्नी नाजमीन घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। बताया जा रहा है कि सलीम शराब पीने का आदी था। जिसके चलते दंपती में आए दिन झगड़ा होता था।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने एक बड़ा कदम उठाया, रोडवेज बसों में अब 5000 महिलाएं कंडक्टर की भर्ती होगी

मंजर देख सहम गए लोग
रविवार रात उसका पत्नी से फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद सलीम ने खुद को आग लगा ली और घर से बाहर निकलकर गली में दौड़ा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने आग बुझाकर सलीम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सलीम को लपटों से घिरा देख पड़ोसी सहम गए थे। लपटों से घिरे सलीम का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसमें कुछ लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  इकाना स्टेडियम में सितारों की बरसात: दिशा पाटनी और सुनिधि चौहान करेंगी यूपी T-20 लीग का आगाज़

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment