Big Breaking : शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री लखमा हुए अरेस्ट, ED का बड़ा एक्शन

सतीश शर्मा, रायपुर

 

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ़्तार कर लिया है। आज रायपुर में पूछताछ के बाद लखमा को गिरफ़्त में लिया गया है। कवासी लखमा को इडी अपनी कस्टडी में रखकर कोर्ट में पेश करने पहुँची। इस दौरान पहले से चर्चा थी कि लखमा की गिरफ़्तारी होगी।

ये भी पढ़ें :  बिना पियाऊ के बैनरबाज़ी: मनेंद्रगढ़ नगर पालिका की दिखावटी व्यवस्था उजागर

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर स्थित ऑफिस में तीसरी बार पूछताछ के लिए पहुंचे थे, तब कवासी को इडी ने अरेस्ट कर लिया है।

 

अब तक अनेक गिरफ़्तारी

राज्य में बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में इससे पहले भी अनेक लोगों को सलाख़ों के पीछे भेजा जा चुका है। शराब घोटाला मामले में अब तक अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी समेत कई जेल के भीतर हैं। वहीं चर्चा है कि कवासी लखमा के पुत्र हरीश कवासी भी अरेस्ट हो चुके हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment