Breaking
14 Nov 2026, Sat

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2.55 करोड़ रुपये की कीमत का सोना और हीरे जब्त किए

मुंबई
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 17-18 जनवरी की मध्य रात्रि में अलग-अलग मामलों में कुल 2.55 करोड़ रुपये की कीमत का सोना और हीरे जब्त किए हैं। पहले मामले में, विशेष जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे दो यात्रियों को रोका। जांच के दौरान अधिकारियों ने संदिग्धों के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में छिपाया गया 24 कैरेट कच्चे सोने का पाउडर (गोल्ड डस्ट/स्वर्ण कण) बरामद किया।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने 15 वर्षीय लड़की को किया माफ, मां ने जताया आभार

अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए सोने का कुल शुद्ध वजन 2.465 किलोग्राम था। इसकी अनुमानित कीमत 1.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया।

एक अलग घटना में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक अन्य विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर रहे एक यात्री को रोका। गहन जांच करने पर, अधिकारियों को यात्री के शरीर के अंदर छिपाकर रखे गए कटे और पॉलिश किए हुए हीरे मिले।

ये भी पढ़ें :  अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पेश की नई सुविधा

जब्त की गए हीरों में 21.70 कैरेट के लैब निर्मित हीरे थे, जिनकी कीमत 5.20 लाख रुपये थी। 226.95 कैरेट के प्राकृतिक हीरे थे, जिनकी कीमत 69.69 लाख रुपये थी। कुल मिलाकर, जब्त किए गए हीरों की कीमत 74.90 लाख रुपये थी।

इन मामलों में जब्त किए गए सोने और हीरे की कुल कीमत 2.55 करोड़ रुपये है। अब तक इन घटनाओं के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में शामिल किसी बड़े नेटवर्क या सहयोगियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *