Breaking
25 Nov 2026, Wed

महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे कैंप में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़िया पहुंची मौके पर

प्रयागराज
इस वक्त की बड़ी खबर प्रयाग राज से आ रही है जहां प्रयागराज महाकुंभ मेला परिसर में भीषण अगा लगी की घटना सामने आई है। महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में आग लगी है। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गयी है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें :  यूपी टी20 लीग युवाओं के लिए बेहतर, प्रदेश में बन रहे कई क्रिकेट स्टेडियम: सीएम योगी

प्रयागराज महाकुंभ मेला परिसर में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें :  चीन करेगा ब्रह्मांड को चलाने वाले रहस्यमयी कण की टेस्टिंग, 2300 फीट नीचे हजारों रोशनी पकड़ने वाले ट्यूब्स लगे

बताया जाता है कि टेंट में खाना बनाते समय आग लगी है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पहले एक टेंट में आग लगी थी लेकिन तेज हवा चलने की वजह से अन्य टेंटों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। टेंट में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर रखा हुआ था जो ब्लास्ट हो गया और करीब दो दर्जन टेंट जल गये। अगलगी की भीषण घटना को लेकर इलाके को सील किया गया है। फायर बिग्रेड के कर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *