Breaking
20 Nov 2026, Fri

यूपी एटीएस का सुल्तानपुर में बड़ा एक्शन, पंजाब का संदिग्ध अरेस्ट, DGP ने दिया बड़ा आदेश

सुल्तानपुर
 गणतंत्र दिवस से ठीक पहले उत्तर प्रदेश एटीएस ने सुल्तानपुर में छिपकर रह रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मान है, जो मूल रूप से पंजाब के अर्नीवाला शेख सुभान का निवासी है। मान ने अपना हुलिया बदलकर सुल्तानपुर के तौकलपुर नगरा कादीपुर इलाके में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पहचान छुपा रखी थी। खालिस्तानी ग्रुप की ओर से महाकुंभ में खलल डालने की धमकी के बाद यूपी एटीएस ने संदिग्धों पर नजरें तेज कर दी हैं।

एडीजी यूपी एटीएस नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि महाकुंभ को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए एटीएस ने राज्यभर में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी है। इस क्रम में खुफिया जानकारी के आधार पर सुल्तानपुर में छापा मारा गया। इस दौरान मान को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले में मान से पूछताछ चल रही है।

ये भी पढ़ें :  विधायक केतकी सिंह ने हैरान कर देने वाला दिया बयान, अस्पताल में मुसलमानों के लिए हो अलग वार्ड, सीएम योगी से की मांग

फर्जी दस्तावेजों से छुपाई पहचान

अयोध्या यूनिट को सूचना मिली थी कि पंजाब का निवासी एक व्यक्ति सुल्तानपुर में फर्जी पहचान के साथ रह रहा है। जांच में पता चला कि वह फजिलका जिले का निवासी है और उसने सुल्तानपुर में किराए के मकान में रहने के लिए फर्जी आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कराए थे।

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी पर बरसीं मायावती, कहा- कांग्रेस ने कभी नहीं दिया OBC का साथ

बैंक खातों की जांच में सामने आया कि उसने सुल्तानपुर के पते पर मई 2024 में पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश जाना चाहता था।

गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश

गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों की पुलिस, रेलवे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रमुख बाजारों, इमारतों और चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए। डीजीपी ने यह भी कहा कि सभी एंट्री प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जाए और सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए।

ये भी पढ़ें :  युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

गणतंत्र दिवस के दौरान सुरक्षा को लेकर तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झांकी जैसे आयोजनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजकों से पहले ही बातचीत कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *