छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर आज कुरूद से लगे बीरेझर स्थित मां मातंगी धाम परिसर में आयोजित विश्व के अनोखे आध्यात्मिक आयोजन बगलामुखी हवन में सम्मिलित होने पहुंचे। इस दौरान भाजपा विधायक चंद्राकर ने 11 टन लाल मिर्च की आहुति वाले इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही यज्ञस्थल पहुंचे भाजपा विधायक अजय चंद्राकर यज्ञ करते नजर आए।
इस दौरान भाजपा विधायक के साथ उपस्थित आयोजन समिति के अनेक संत लगातार मंत्रोच्चार के जरिए अजय चंद्राकर से लाल मिर्ची द्वारा हवन कराते नजर आए।
हवन करने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने विधायक अजय चंद्राकर से उनकी मनोकामना को लेकर प्रश्न किया, तो चंद्राकर ने कहा कि ‘मैं पूजा में सम्मिलित होने आया हूं।’ इस दौरान अजय चंद्राकर मीडिया से बातचीत करने से बचते हुए नजर आए। ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार 11 टन लाल मिर्ची की आहुति देने वाले इस यज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। साथ इस यज्ञ को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा भी किया जा रहा है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com