अमानतुल्ला खान पर FIR, समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कर रहे थे प्रचार!

 नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के विधायक व ओखला से आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) और आप विधायक दिनेश मोहनिया ( Dinesh Mohaniya) के खिलाफ खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आप विधायकों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है।

दिनेश मोहनिया पर फ्लाइंग Kiss देने का आरोप

समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संगम विहार थाने में एक महिला ने आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 323/341/509 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

ये भी पढ़ें :  नवरात्रि के अवसर पर पीएम मोदी, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

आचार संहिता उल्लंघन में अमानतुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की, जिसमें आप नेता कथित तौर पर चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अपने समर्थकों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र (ओखला) में घूमते हुए दिख रहे थे।

साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने एक्स पर लिखा, "इस मामले में, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के लिए अमानतुल्लाह के खिलाफ धारा 223/3/5 बीएनएस और 126 आरपी अधिनियम के तहत एफआईआर नंबर 95/25 पुलिस स्टेशन जामिया नगर में दर्ज की गई है।"

ये भी पढ़ें :  राजस्थान SI भर्ती पेपर लीक केस: सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार, पूरी भर्ती रद्द बरकरार

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर हो रहा मतदान

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान वोट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-NCR को मिली बड़ी राहत: हवा सुधरी, GRAP-3 प्रतिबंध हटे, AQI में आई सुधार की छलांग

इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि उनकी कार्रवाई आप के खिलाफ गुंडागर्दी का समर्थन करने और भाजपा के गलत कामों को बचाने के समान है।

आप संयोजक ने ऐसा तब कहा जब दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया। इसे आप संयोजक के अलावा अन्य आप नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment