प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा गुप्ता को CM बनने पर दी बधाई, कहा- पूरी ताकत के साथ दिल्ली विकास के लिए करेंगी काम

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी।
 
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें :  प्रेमी से मिलने दिल्ली से हरियाणा गई थी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड, 4 दिन बाद खेत में 4 फीट नीचे मिली लाश

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, कैंपस राजनीति से लेकर राज्य संगठन और नगरपालिका प्रशासन में सक्रिय रहने के बाद अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री बनी हैं।''

ये भी पढ़ें :  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: फिर योग के महत्व पर चर्चा, सुबह मलासन में बैठकर गर्म पानी पीने से मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। उपयोगी कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'' हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

ये भी पढ़ें :  न्यूयॉर्क का मेयर भी नहीं चुन सकते, हमारा सुप्रीम लीडर क्या चुनेंगे – भारत से ईरानी मंत्री का ट्रंप पर तीखा हमला

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment