Breaking
27 Nov 2026, Fri

मुस्लिम लड़के ने डेढ़ साल तक 14 वर्षीय लड़की के साथ की दरिंदगी

टोंक

राजस्थान के टोंक जिले से शर्मसार कर देने वाला एक मामला आया है। जहां एक मुस्लिम नाबालिग लड़के ने हिंदू दलित समुदाय की नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने दोस्तों से भी दुष्कर्म करवाया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने बताया कि 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब जांच के बाद ही तय होगा कि गिरफ्तारी करनी है या नहीं।

इंस्टाग्राम पर आरोपी ने लड़की को ऐसे जाल में फंसाया
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग दलित लड़की (14) की करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर मुस्लिम लड़के के साथ मुलाकात हुई। दरअसल, आरोपी लड़की के इंस्टाग्राम पर मैसेज करके उसकी वीडियो की तारीफ की थी। जिस पर लड़की ने थैंक यू कहकर उसका जवाब दिया। धीरे-धीरे दोनों में चैटिंग के जरिए बातचीत शुरू हो गई और फिर फोन नंबर एक्सचेंज हो गए। कुछ देर बाद ही आरोपी लड़की पर मिलने के लिए दबाव डालने लगा। वह लड़की के घर के आसपास उससे मिलने के लिए आने लगा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-पूर्वोत्तर राज्यों के विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का भ्रमण, 'कश्मीर हो या गुवाहाटी, अपना देश-अपनी माटी: देवनानी'

बातों में आकर लड़की ने अपनी वीडियो बनाकर आरोपी को स्नैपचैट पर भेजी
इसी बीच उसने लड़की को बहका कर उसका एक आपत्तिजनक वीडियो मांग लिया। जब लड़की ने मना किया तो आरोपी ने फिर से उसे कई तरह के झांसे दिए। उसकी बातों में आकर नाबालिग लड़की ने अपनी कुछ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर आरोपी लड़के के स्नैपचैट अकाउंट पर भेज दिए। लड़की का आपत्तिजनक वीडियो हाथ लगते ही फैजल का व्यवहार बदल गया। वह लड़की को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगा। कई लड़की ने उसे पैसे दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो के जरिए कई बार लड़की से दुष्कर्म भी किया और उसका भी वीडियो बनाया।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जयपुर में अजमेर हाइवे पर लो फ्लोर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल

'लड़की के प्राइवेट पार्ट को अपनी दांतों से काट डाला'
पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के दौरान आरोपी उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देता था, ताकि उसकी चीख किसी को सुनाई न दे। इस दौरान वह लड़की को तरह-तरह से प्रताड़ित करता था। एक बार तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट को अपनी दांतों से काट डाला। इतना ही नहीं कई आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया वह पीड़िता और उसके परिवार को मार डालेगा। करीब डेढ़ साल तक वह लड़की को ऐसे ही धमकाता रहा। वहीं, जब आरोपी लड़के का मन भर गया और पैसे मिलने बंद हो गए तो उसने अपने दोस्तों को लड़की का आपत्तिजनक वीडियो भेज दिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर मिलने बुलाने लगे।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में धर्मांतरण का मामला, एक पादरी ने 450 लोगों को ईसाई बनाया

आपत्तिजनक वीडियो लड़की के भाई को भेज दिए
वहीं, जब पीड़िता ने इन सब चीजों से तंग आकर मुख्य आरोपी और उसके दोस्तों का नंबर ब्लॉक कर दिया तो उन्होंने वीडियो लड़की के भाई को भेज दिए। भाई ने आरोपी से अश्लील वीडियो हटाने की विनती की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। इस तरह लगभग डेढ़ साल तक 6 नाबालिगों ने पीड़िता से हजारों रुपए ठगे और ब्लैकमेल करके उसके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *