Instagram पर महिला से प्रेम विवाह के नाम पर करीब 6 लाख रुपए ठगी, अपनाए ये सेफ्टी टिप्स

नई दिल्ली

इंस्टाग्राम का यूज करने के साथ आपको सेफ्टी टिप्स पर भी ध्यान देना चाहिए। साइबर क्राइम इस समय काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें महिला से प्रेम विवाह के नाम पर करीब 6 लाख रुपए ठग लिए हैं। आपको आज हम पूरा मामला तो बताएंगे, लेकिन साथ में सेफ्टी टिप्स की भी जानकारी देंगे। इन आसान सेफ्टी टिप्स को अपनाकर आप सोशल मीडिया यूज करते हुए फाइनेंशियल फ्रॉड से खुद का बचाव कर सकते हैं-

ये भी पढ़ें :  एलेक्शी गुप्ता ने अब टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा

इंस्टाग्राम कौन कर रहा है इस्तेमाल
सबसे पहले आपको ये देखना चाहिए कि आपका इंस्टाग्राम कितने डिवाइस पर लॉगइन है। इसके लिए भी ऐप में अलग से ऑप्शन्स दिए गए हैं। इसे चेक करने के पूरे प्रोसेस के बारे में जानते हैं-

    सबसे पहले आपको ऐप ओपन करनी होगी
    प्रोफाइल में जाने के बाद राइट साइड में '3 dots' पर क्लिक करें।
    यहां पर आपको अकाउंट सेंटर नजर आएगा।
    अकाउंट सेंटर के बाद आपको 'पासवर्ड एंड सिक्योरिटी' में जाएं।
    इसमें जाने के बाद 'Where are you logged in' पर जाएं।
    यहां आपको सभी डिवाइस की लिस्ट नजर आ जाएगी, जहां पर आपका अकाउंट लॉगइन किया गया था।

ये भी पढ़ें :  ज़ी5 ने रोमांचक हिंदी ओरिजिनल: जनावर – द बीस्ट विदइन की घोषणा की

बचाव के तरीके
इंस्टाग्राम ऐड्स से कभी भी कोई चीज न खरीदें और न ही कोई सर्विस सब्सक्राइब करें। क्योंकि साइबर क्रिमिनल्स अभी सोशल मीडिया की मदद से यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं। यही वजह है कि यूजर्स को सोशल मीडिया पर कोई भी निजी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसा होने की स्थिति में आपके साथ फाइनेंशियल फ्रॉड हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  इंतज़ार ख़त्म: भारत में तय हुई Vivo X300 सीरीज़ की लॉन्च डेट, मिलेगा दमदार कैमरा सेटअप

क्या है पूरा मामला

महिला ने विवाह को लेकर एक अकाउंट पर सवाल किया था। इसमें दावा किया गया था कि उसका प्रेम विवाह होगा, लेकिन इसके लिए उसे उपाय करवाना होगा। इसी के नाम पर महिला से एक-एक करके पैसे ऐंठने का सिलसिला शुरू हुआ। जबतक महिला को इसके बारे में जानकारी मिली तो उसके अकाउंट से करीब 6 लाख रुपए जा चुके थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment