Breaking
19 Nov 2026, Thu

रतलाम से चित्तौड़गढ़ के लिए निकली 79303 डेमू पैसेंजर ट्रेन से इंजन हुई अलग, बड़ा हादसा टला

रतलाम
रतलाम से चित्तौड़गढ़ के लिए निकली 79303 डेमू पैसेंजर ट्रेन से इंजन अलग हो गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना बड़ायला चौरासी से जावरा स्टेशन के बीच हुई। ट्रेन की गति धीमी होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में इंजन को दोबारा जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। सुबह करीब 9:56 बजे रतलाम से रवाना हुई 79303 रतलाम-चित्तौड़गढ़ डेमू ट्रेन 10:24 बजे बड़ायला चौरासी पहुंची। यहां से आगे रवाना होने के दौरान ही ट्रेन से इंजन अलग हो गया।

ये भी पढ़ें :  भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

इस दौरान ट्रेन की गति धीमी थी, जिससे बगैर इंजन का रैक कुछ दूर आगे जाकर रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया। वहीं जिला पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यात्री भी घबराकर कोच से उतर गए। रेलवे कर्मचारियों ने इंजन को दोबारा जोड़कर ट्रेन को रवाना किया। इसके चलते ट्रेन करीब 1:30 घंटा लेट हो गई।

ये भी पढ़ें :  रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का समापन, केंद्रीय मंत्री गडकरी और शिवराज होंगे शामिल

मालूम हो कि पूर्व में डेमू इंजन में आग लगने, हाट एक्सेल आदि घटनाओं के चलते रतलाम-चित्तौड़गढ़ डेमू को इलेक्ट्रिक इंजन जोड़कर चलाया जा रहा है। इंजन के अलग होने के पीछे रैक के कपलिंग नाब के टूटने की बात सामने आ रही है। मामले में रेल प्रशासन जांच कर रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *