जगदलपुर. जगदलपुर में अब राष्ट्रीय राजमार्ग का किनारा सिर्फ आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि शहर की हरियाली की नई पहचान बनेगा। लालबाग के पास करीब 3 हजार मीटर लंबे हिस्से में 2700 पौधे रोपकर ग्रीन बेल्ट तैयार करने की शुरुआत की गई। नगर निगम, वन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। टेकोमा, बोगनवेलिया और कनेर जैसी प्रजातियों का चयन सड़क किनारे की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए किया गया है। इससे शहर के प्रवेश मार्ग को आकर्षक बनाने के साथ सड़क सुरक्षा में भी…
Read MoreTag: Green Corridor
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर हुआ अंगदान, बने दो ग्रीन कॉरिडोर, फ्लाइट से इंदौर भेजी किडनी
जबलपुर नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर अंगदान की प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूरी हुई। शुक्रवार को इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुए 56 वर्षीय व्यक्ति के स्वजनों ने उसकी किडनी डोनेट की हैं। एक किडनी दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती मरीज को लगाई। जबकि दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर भेजी गई है। इसके लिए मेडिकल अस्पताल से लेकर मेट्रो अस्पताल तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया, जबकि दूसरा ग्रीन कॉरीडोर डुमना तक बनाया गया। सुपर स्पेशलिटी…
Read More
