जयपुर भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं पड़ोसी राज्यों के साथ आपसी समन्वय एवं सहयोग से राजस्थान द्वारा हाल ही में पार्वती–कालीसिंध एवं चम्बल नदियों के जल के बेहतर उपयोग के लिए एमपीकेसी परियोजना तथा हथिणीकुंड बैराज से राजस्थान के शेखावाटी अंचल में जल उपयोग को लेकर हाल ही में ऐतिहासिक समझौते हुए हैं, जिससे कि राज्य के अभावग्रस्त क्षेत्रों में जल उपयोग के साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति का रास्ता खुला है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश…
Read MoreCategory: राजस्थान
राजस्थान सरकार की बड़ी राहत, बाइक-स्कूटर और ट्रैक्टर RC लेट फीस में भारी कटौती
जयपुर राजस्थान सरकार ने प्रदेश के वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कृषि ट्रैक्टरों और निजी दोपहिया वाहनों (बाइक और स्कूटर) के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) को रिन्यू कराने में होने वाली देरी पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क (लेट फीस) को काफी कम कर दिया है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह विशेष छूट 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसके साथ ही, व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए नियम कड़े करते हुए नया पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।…
Read Moreराजस्थान में 13.85 लाख छात्राओं को मिली मुफ्त साइकिल, 88 हजार मेधावियों को टैबलेट
भीलवाड़ा राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही नि:शुल्क साइकिल और टैबलेट वितरण योजना के ताजा आंकड़े सामने आए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से दिसंबर 2023 से 30 जून 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक कुल 13 लाख 85 हजार 373 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें बांटी जा चुकी हैं। वहीं, 88 हजार 724 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए हैं। हालांकि विभाग की रिपोर्ट से यह भी खुलासा होता…
Read Moreउदयपुर के डॉ. इकबाल सक्का ने बनाया 1 सेंटीमीटर का सोने-चांदी का जगन्नाथ रथ
उदयपुर अंतरराष्ट्रीय शिल्पकार और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर एक अनोखा कीर्तिमान रचा है। उन्होंने सोने और चांदी का उपयोग करके महज 1×1 सेंटीमीटर आकार का एक अद्भुत जगन्नाथ रथ तैयार किया है। डॉ. सक्का का दावा है कि यह सोने-चांदी से निर्मित दुनिया का सबसे छोटा जगन्नाथ रथ है। इस अनोखी कलाकृति को वे ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर को भेंट करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने मंदिर ट्रस्ट को पत्र भी लिखा है। रथ की…
Read Moreराजस्थान में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने मिशन मोड में काम के दिए निर्देश
जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को आयोजित कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं, मदर सैंक्शन के अंतर्गत व्यय प्रगति, हरियालो राजस्थान अभियान तथा शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृहद स्तर पर किए जा रहे पौधारोपण कार्यों को मिशन मोड में समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। साथ ही…
Read Moreराजस्थान ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल सोलर अलायंस के साथ समझौता करने वाला पहला राज्य बना
जयपुर राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसके साथ 128 देशों के समूह वाले इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने फ्रेमवर्क फॉर एक्शन-एडवांस क्लीन एनर्जी, ड्रिवन सस्टेनेबल डवलपमेंट पर हस्ताक्षर किए है। यह इस बात का प्रतीक है कि राजस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल देश का बल्कि दुनिया का प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर फ्रेमवर्क फॉर एक्शन-एडवांस क्लीन एनर्जी, ड्रिवन सस्टेनेबल डवलपमेंट पर ऊर्जा सचिव सुश्री आरती डोगरा एवं इंटरनेशनल…
Read Moreजमीन बेटे के नाम करते ही SDM ने कही ऐसी बात, बुजुर्ग महिला समेत पूरा पंडाल हंसी से गूंज उठा
जयपुर सरकारी कार्यक्रमों की तस्वीर दिमाग में लाइए. मंच पर अफसर, सामने कुर्सियों पर बैठे लोग, फाइलें, भाषण और औपचारिक बातें. लेकिन जयपुर के चौमू में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान ऐसा डायलॉग सुनने को मिला कि पूरा माहौल ही बदल गया. मौका था पट्टा वितरण शिविर का. एक बुजुर्ग महिला अपनी जमीन बेटे के नाम कर रही थीं. सारी कागजी प्रक्रिया पूरी हुई, दस्तावेज सौंपे गए और तभी चौमू के एसडीएम आशीष शर्मा ने मुस्कुराते हुए महिला से कहा- अब जमीन दे दी… बहू गर्म रोटी नहीं दे तो…
Read Moreजन्मदिन से पहले जवान बेटे की मौत, चेन्नई में ड्यूटी के दौरान वायुसेना कर्मी शहीद
जयपुर घर में 14 जुलाई को मनाए जाने वाले बेटे के जन्मदिन की बातें हो रही थीं। मां उसकी पसंद के पकवान बनाने की सोच रही थी, पिता छुट्टी में साथ बिताए जाने वाले समय की योजनाएं बना रहे थे और परिवार शुक्रवार को उसके घर आने का इंतजार कर रहा था। लेकिन सेना से आई एक फोन कॉल ने पलभर में सारी खुशियां छीन लीं। खबर मिली कि भारतीय वायुसेना में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 22 साल के आर्यन झाझड़िया अब कभी घर नहीं लौटेंगे। चेन्नई में…
Read Moreराजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर कराना मुश्किल, आयोग ने मांगे 90 दिन
जयपुर राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव तय समय पर कराना अब संभव नहीं लग रहा। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से 31 जुलाई तक चुनाव कराने की समय-सीमा में अब सिर्फ 25 दिन बाकी है, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को साफ बता दिया है कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी चुनाव कराने के लिए कम से कम 90 दिन चाहिए। यानी, कोर्ट की मौजूदा समय-सीमा में चुनाव कराना लगभग असंभव है। दिलचस्प यह भी है कि इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट के 15 अप्रैल तक चुनाव…
Read More20 साल बाद पांचना बांध से छोड़ा गया पानी, 21 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश और लगातार मॉनिटरिंग के बाद पांचना समझौते के तहत जल प्रवाहित कर दिया गया. जल प्रवाह के दौरान आई तकनीकी खामी को दूर करने के लिए जल संसाधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें पूरी रात मौके पर जुटी रहीं. स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और जल संसाधन विभाग तथा एसडीआरएफ की तकनीकी टीमों को मौके पर लगाया. मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने युद्ध स्तर पर पूरी रात तकनीकी खामी को दूर करने का…
Read Moreराजस्थान में मॉनसून मेहरबान, 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बरसात
जयपुर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है. जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कई जगहों पर जमकर बरसात हुई. आज प्रदेश में बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 31 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी जयपुर में सोमवार को दिन भर की उमस के बाद देर शाम हल्की बरसात हुई. इस दौरान सीकर के श्रीमाधोपुर में सर्वाधिक 75 मिमी बरसात दर्ज की गई. सड़कों पर भरा पानी बारिश होने से सड़कों पर पानी भर…
Read Moreजयपुर में जमीन खरीदना होगा महंगा, डीएलसी दरों में 49% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव
जयपुर जयपुर में जमीन खरीदना अब महंगा हो सकता है. शहर में जमीने 49 फीसदी तक महंगी हो सकती है, जिसे 7 दिन के भीतर ही लागू कर दिया जाएगा. जिला प्रशासन की बैठक में डीएलसी दरों में बड़े बदलाव का फैसला लिया गया है. जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला दर निर्धारण समिति की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में डीएलसी दरों को लेकर रिवाइज करने का निर्णय लिया है. शहर की डीएलसी दरों में 10% से लेकर 49% तक की बढ़ोतरी को प्रस्तावित…
Read Moreमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुकुंदरा टनल निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने प्रदेश के 4 प्रमुख पार्कों का नाम उनके नाम पर करने और उनके आदर्शों को समर्पित स्मारक स्थापित करने की घोषणा की. उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलने की अपील की. चार शहरों में चार पार्कों के नाम बदले सीएम ने कहा कि जयपुर स्थित वुडलैंड पार्क, जोधपुर के विवेक विहार स्थित सेंट्रल पार्क, कोटा के रामचंद्रपुरा अटवाल नगर स्थित…
Read Moreअजमेर में यूट्यूबर नरेश राघानी गिरफ्तार, पीएम और सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
जयपुर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अजमेर पुलिस ने एक्शन लिया. पुलिस ने यूट्यूबर नरेश राघानी को गिरफ्तार किया है. नरेश राघानी कांग्रेस से जुड़ा रहा है और पार्टी में कई जिम्मेदारी भी निभा चुका है. यही वजह है कि गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. कृष्णगंज थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद राघानी को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया. कई अन्य धाराएं जोड़ने की तैयारी में पुलिस राघानी के खिलाफ आरोप…
Read Moreराजस्थान में RUCC-2026 पर जनसुनवाई शुरू, समान नागरिक संहिता मसौदे की प्रक्रिया तेज
जयपुर राजस्थान सरकार समान नागरिक संहिता (RUCC-2026) का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है. इन सबके बीच सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. कांग्रेस ने हर संभाग स्तर पर होने वाली जनसुनवाई का बहिष्कार करने की तैयारी कर ली है. दरअसल, विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से सुझाव के लिए जनसुनवाई की तैयारी है. इसमें सामाजिक संगठन, विधि विशेषज्ञ, गैर-सरकारी संगठन, चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और आम नागरिक अपनी राय रख सकेंगे. इस रायशुमारी के बाद समान नागरिक…
Read More
