आज CM का क्या प्लान है?..भगवान श्री बलराम जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव, तीजा मिलन कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।   मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कृषि महाविद्यालय के कृषि मण्डपम में आयोजित भगवान श्री बलराम जयंती एवं किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात शंकर नगर में तीजा मिलन कार्यक्रम तथा अपरान्ह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रायपुर के इंडोर स्टेडियम में तपस्वी सत्कार समारोह में शामिल होंगे।   इससे पहले शंकर नगर…

Read More

चक्रधर समारोह की चमक से चमका छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायगढ़   संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य…

Read More

फिल्म दृश्यम के स्टाइल में ठेकेदार ने मिस्त्री की हत्या करके पानी टंकी के नीचे कर दिया था दफन..12 फीट नीचे गाड़कर बना दिया था पानी टंकी, फिर ऐसे हुआ खुलासा

अंजलि सिंह, सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उलकिया से 7 जून को लापता राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सीतापुर के ही ठेकेदार पर लगा था। इस मामले को लेकर 21 जुलाई की रात राजमिस्त्री की पत्नी ने सर्व आदिवासी समाज के साथ मिलकर थाने का घेराव भी किया था। इसके बाद सीतापुर पुलिस ने ठेकेदार व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुुरु की थी। अपराध दर्ज करने के डेढ़ महीने बाद पुलिस ने हत्या…

Read More

CM विष्णु देव आज रायगढ़ प्रवास, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायगढ़ छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाऊस रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रात्रि…

Read More

अम्बिकापुर में ‘असहनीय’ घटना..मृत पिता की अर्थी घर के दरवाजे पर थी, दो भाईयों में संपत्ति को लेकर हुआ आपस में जमकर विवाद

अंजलि सिंह, सरगुजा सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य देखने को मिला है। मृत पिता की अर्थी घर के दरवाजे पर थी, उसी दौरान दो भाईयों में संपति को लेकर आपस में विवाद हो गया। दोनों भाइयों में विवाद इतना पड़ गया की आपस में एक दूसरे का सर फोड़ दिए और मामला थाने तक पहुंच गया। शहर के मायापुर चांदनी चौक निवासी 80 वर्षीय गिरिवर सोनी की बुधवार की रात करीब 8 बजे मौत हो गई। सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाना था।…

Read More

देखें Video…कोंडागाँव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रेशर कूकर बम किया गया बरामद, किया गया बम को नष्ट

न्यूज डेस्क, कोंडागाँव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां गश्त के दौरान 6 नग प्रेशर कुकर बम बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 4 किलो वजनी तीन नग एवं 3 किलो वजनी तीन नग जिंदा बम बरामद किए गए हैं। मौके पर कोंडागांव पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम द्वारा सभी बमों को विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया। ऐसे में पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने वाले इस साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना…

Read More

आज कहां जायेंगे CM विष्णुदेव?…बिलासपुर जायेंगे CM, अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित, डिप्टी CM अरुण साव भी होंगे शामिल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रवास में रहेंगे।   दोपहर पौने दो बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलिपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, जहां बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सम्मिलित होंगे।   इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल के हेलीपेड से रवाना होकर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव शाम पौने…

Read More

CM साय आज कहां जायेंगे?…रायपुर में लेंगे BJP की सदस्यता, नुआखाई के शोभायात्रा में होंगे शामिल, ये है आज का पूरा शेड्यूल

उर्वशी मिश्रा, रायपुर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज रायपुर में आयोजित सदस्यता संबंधित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे, साथ ही CM विष्णुदेव साय आज भाजपा की सदस्यता भी लेंगे।   भाजपा HQ से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण देव इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भाजपा के सदस्य के तौर पर सदस्यता दिलाएंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में ये पूरा समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के…

Read More

CM ‘विष्णु’ के हाउस में हैप्पी मूमेंट…मनाया जा रहा है पोला त्यौहार, नाच रहीं हैं महिलाएं, एक साथ मिल रही है दोहरी खुशी

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 02 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला की धूम देखी जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची बहनें लगवा रही मेहंदी लगवा रहीं हैं, चूड़ियां पहन रहीं हैं।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में तीजा पोरा , महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री निवास पहुंची माताओं बहनों में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।…

Read More

आज कहाँ रहेंगे CM?…आज पोला त्यौहार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, दुर्ग में होंगे किसान उत्सव कार्यक्रम में शामिल

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 02 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के सीएम हाउस में विशेष आयोजन में हिस्सा लेने के साथ ही दुर्ग जिले में आयोजित पोला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे।   छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और विधायक किरण देव विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में किसान उत्सव और सांस्कृतिक बैल दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर…

Read More

तीजा मनाने सज गया CM आवास….पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सुसज्जित हुआ आंगन, बहनों और माताओं को मायके में दिया जायेगा महतारी वंदन का उपहार

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 01 सितंबर 2024   छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं।   मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही…

Read More

तीजा पोरा ला ‘विष्णु’ भैया संग मनाबो.. मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को तीजा-पोला का भव्य आयोजन, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में होगा एक-एक हजार रूपए का अंतरण

नेहा शर्मा, न्यूज़ राइटर,  रायपुर, 01 सितम्बर 2024   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में कल सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रूपए अंतरित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। केन्द्रीय आवास…

Read More

देखें Video : मात्र आधे घंटे के भीतर शराब पीकर ड्राइव करते 30 से ज़्यादा लोग पकड़ाये, तब कार्यवाही करते SP दुःखी मन से बोले-‘हम शराब पीकर गाड़ी चलाएंगे, तो हम…’

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, कबीरधाम, 01 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी कवर्धा में शनिवार की देर रात पुलिस ने अचानक सड़क पर यातायात पुलिस के साथ लापरवाहीपूर्वक गाड़ियाँ चलाने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान आधे ही घंटे में शराब पीकर गाड़ी ड्राइव करने वाले 30 से ज़्यादा मामले दर्ज हुए। महज़ आधे घंटे के भीतर इस तरह का आँकड़ा निश्चित रुप से डर पैदा करने के साथ लोगों की ग़ैरज़िम्मेदारी का नमूना प्रस्तुत करता है। कार्यवाही करने वाले ज़िले के पुलिस कप्तान आईपीएस अभिषेक पल्लव ने इस दौरान कवर्धा…

Read More

विष्णु का ‘सुदर्शन’.. ट्रैक्टर चालक के पिटाई मामले में गिरी तहसीलदार पर कार्यवाही की गाज, मानपुर की महिला तहसीलदार को कर दिया सरकार ने निलंबित

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 31 अगस्त 2024   छत्तीसगढ़ में बीते कई महीनों में लापरवाह अधिकारियों पर राज्य सरकार के एक्शन की बात अक्सर होती नज़र आती है। अब छत्तीसगढ़ में एक आम आदमी के हक में विष्णु का सुशासन फिर से देखने को मिला है।   दरअसल, मानपुर में ट्रैक्टर चालक के पिटाई और उसके ट्रैक्टर को मनमानीपूर्वक थाना में खड़ा कर दिए जाने के मामले में राज्य शासन ने मानपुर की महिला तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। उन्हें दुर्ग कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है।…

Read More

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री निवास म प्रदेश के मुखिया ले मिलही 70 लाख महतारी-बहन मन ला तीजा के उपहार

      उर्वशी मिश्रा , न्यूज़ राइटर, रायपुर, 31 अगस्त, 2024     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री साय इस योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए की राशि जारी करेंगे।   महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त होगी जारी सीएम दो सितंबर को महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त जारी करेंगे।…

Read More