Sports News : ग्लोरी ऑन व्हील्स KPS में पूर्वी क्षेत्र स्केटिंग चैंपियनशिप का विजय जयघोष के साथ समापन, 11 राज्यों के 210 से अधिक विजेताओं को सम्मानित किया गया

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 3 अगस्त 2025   कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना में गर्व और उत्साह के साथ आयोजित सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र स्केटिंग चैंपियनशिप 2024, शानदार ऊर्जा और भारी भागीदारी के साथ संपन्न हुई। पाँच दिवसीय इस खेल महाकुंभ में भारत के पूर्वी क्षेत्र के युवा स्केटर्स ने कड़ी प्रतिस्पर्धा, अदम्य दृढ़ संकल्प और उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।   चैंपियनशिप का उद्घाटन 31 जुलाई को माननीय और सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों किशोर भंडारी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग महासंघ, सुमित शर्मा, सचिव, झारखंड रोलर स्केटिंग महासंघ, सनी अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और अर्जुन…

Read More

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उर्वशी मिश्रा, रायपुर    उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय का सशक्त मंच बन चुकी है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है।   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्य क्षेत्रीय परिषद ने ठोस योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा,…

Read More

‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी के दरबार में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना, बाबा से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर     रायपुर। देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के…

Read More

CM विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की सौजन्य मुलाकात, राज्य एवं क्षेत्रीय विकास सहित विविध विषयों पर हुई चर्चा

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य मुलाकात की।   इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने श्री विजयवर्गीय का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक शॉल एवं नंदी भेंटकर सम्मानित किया।   इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ.…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के सवालों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, बोले – “मोदी जी का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने पर न उतर जाए”

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर उठाए गए सवालों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिवराज सिंह ने कहा, जिन लोगों ने सरकार में रहते हुए छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया, उनकी चुनौती को जनता ने पहले ही समाप्त कर दिया है। आज पूरा देश गर्वित और गौरवान्वित है। पाकिस्तान का कोई हिस्सा हमारे लक्ष्य से दूर नहीं था।   उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा मोदी जी का…

Read More

‘विष्णु’ की उपस्थिति में ‘मोहन’ करेंगे राज्योत्सव का शुभारम्भ, होंगे अनेक रंगारंग आयोजन

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ 4 नवंबर को संध्या 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा। राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए अपरान्ह 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव संध्या 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात्रि 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल…

Read More

मां महामाया एयरपोर्ट का हुआ लोकार्पण, तो CM साय बोले..’अंचल में विकास के एक नये युग की शुरूआत’

अंजलि सिंह, सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा को आज बड़ा उपहार मिला है। राज्यपाल रमेन डेका ने मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सरगुजा अंचल के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, मां महामाया एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से इस अंचल में विकास के नये आयाम खुलेंगे। एयरपोर्ट के माध्यम से सरगुजा क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगा। बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां…

Read More

प्रधानमंत्री के किसान हितैषी फैसलों का लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगा : मुख्यमंत्री साय

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी खुशहाली के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संचालन के साथ ही किसान हित में लगातार निर्णय ले रहें है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क हटाने के साथ ही खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी एवं प्याज के निर्यात शुल्क में कमी करने का निर्णय का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत करते हुए…

Read More

CM विष्णु देव साय से जु-जित्सु खिलाड़ियों ने की मुलाकात, साय ने शानदार उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

  राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में जीते दो-दो पदक सानिया परवीन ने सिल्वर और ब्राँज तथा शबा परवीन ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते   उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बीते शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में जु-जित्सु खिलाड़ी सानिया परवीन और शबा परवीन ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के देवास में 19 से 21 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड, सिल्वर और ब्राँज मेडल सहित कुल…

Read More

राज्य के वरिष्ठ मंत्री का बड़ा बयान, ‘30 साल बाद देश में गृहयुद्ध हो जाएँगे शुरु, यहाँ रहना हो जाएगा मुश्किल, ‘हिंदू’ को मज़बूत करने काम करने की ज़रूरत है’

अविनाश रावत, न्यूज़ राइटर, भोपाल, 21 अगस्त 2024 मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आयोजित एक सामाजिक समरसता के कार्यक्रम में कहा कि अगले तीस साल बाद भारत में गृहयुद्ध के हालात हो जाएंगे और रहना मुश्किल हो जाएगा।       मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हाल ही में मैं एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से बात कर रहा था, जो सामाजिक कार्यों में बहुत सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे देश की जनसांख्यिकी बदल रही है, 30 साल बाद गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा।…

Read More

अच्छी खबर : CM साय आज करेंगे उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिलिंग के दर्शन एवं पूजा अर्चना..करेंगे MP के मुख्यमंत्री से सौजन्य भेट

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर/उज्जैन, 19 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर से उज्जैन के लिये रवाना होंगे। दरअसल वे उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर ज्योतिलिंग के मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिये जा रहे है। बताया जा रहा है कि वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात करके वे वापस रायपुर आएंगे। बता दे कि 8:00 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निवास रायपुर से प्रस्थान करेंगे वहीं 8:30 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से उज्जैन के लिये प्रस्थान होंगे। फिर वे 9:50 को उज्जैन एयरस्ट्रीप दताना…

Read More

भोपाल में तिरंगा यात्रा : सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शुरुआत, लहराया तिरंगा, ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह और विवेक सागर का किया सम्मान

  विकास शर्मा, न्यूज राइटर, भोपाल, 12 अगस्त, 2024 भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा नरेला विधानसभा क्षेत्र में सुभाष आरओबी से शुरू हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर इसकी शुरुआत की। इस यात्रा में कई मंत्रीगण, कार्यकर्ता और ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर भी शामिल हुए हैं। शूटिंग में दो बार के ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद…

Read More

सागर में बड़ा हादसा : 50 साल पुरानी दीवार भरभराकर गिरी, 8 बच्चों की मौत, चारों तरफ मचा हड़कंप

  विकास शर्मा, न्यूज राइटर, सागर/भोपाल, 04 अगस्त, 2024 मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में आज सुबह हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गम में डुबा दिया। हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वे सुबह…

Read More

CG पुलिस आ गई ट्रेंड में..छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस ने कांवड़ियों पर बरसाये पुष्प, नंगे पाँव होकर की आरती..Video देशभर में हुआ वायरल

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, कवर्धा/ रायपुर, 28 जुलाई 2024 इन दिनों पवित्र सावन माह चल रहा है। देशभर में कांवड़िये महादेव की आराधना करते कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में जगह जगह कांवड़ियों का स्वागत भी हो रहा है। हाल ही में राज्य के कवर्धा में आईपीएस अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में कांवड़ियों पर जिस तरह पुलिसकर्मियों ने पुष्प बरसाये, उनकी आरती उतारी, वो अब देशभर में सराहना बटोर रही है।   आपको बता दें कि कबीरधाम जिले के बोलबम समिति के कॉवड़ियो द्वारा अमरकंटक से जल लेकर पंचमुखीबुढ़ामहादेव…

Read More

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से चलने वाली 34 ट्रेनें कैंसिल, 10 मार्च तक रहेंगी प्रभावित, यहां देखिए पूरी लिस्ट

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 25 फरवरी, 2024 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली 34 ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। डेवलपमेंट के चलते यह निर्णय लिया गया है। बताया गया है कि, 27 फरवरी से 12 मार्च तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-NI (नॉन इंटरलॉकिंग) और NI का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।   ये ट्रेनें रद्द 27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से…

Read More