थाना सिटी कोतवाली परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर आज बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के मार्ग दर्शन पर थाना सिटी कोतवाली परिसर में चेतना कार्यक्रम के तहत “आओ संवारे कल अपना” के अंतर्गत समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.), थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी, आर्यन तिवारी, सीमा वर्मा, चंचल सलूजा (रोटरी क्लब), गजेन्द्र सिंह (लायंस क्लब) एवं मुकेश गंगवानी…
Read MoreCategory: Bilaspur
प्रदेश के 7000 से अधिक एकल शिक्षक स्कूलों को मिलेंगे शिक्षक, CM विष्णु देव साय के निर्देश पर शिक्षा विभाग करेगा युक्तियुक्तकरण, नए सत्र से पहले हर स्कूल में होंगे पर्याप्त शिक्षक
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के 7000 से अधिक एकल शिक्षक स्कूलों को मिलेंगे नए शिक्षक। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्पष्ट निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में तेज़ी से कार्य कर रहा है। जानकारी के अनुसार, आगामी शिक्षा सत्र से पहले राज्यभर में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण (Rationalization) किया जाएगा। इसके तहत अतिशेष (Surplus) शिक्षकों की पुनः तैनाती कर एकल शिक्षक स्कूलों में उनकी व्यवस्था की जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश के सुदूर और ग्रामीण अंचलों में संचालित उन स्कूलों को लाभ मिलेगा, जहां अभी तक केवल एक…
Read MoreSchool Holidays : स्कूली बच्चों को सरकार ने दी बड़ी राहत, प्रदेश में बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से इस दिन तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी शालाओं में दिनांक 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। “घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें एवं छुट्टियों का आनंद लें” – सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ में CBI की दबिश, पूर्व CM सहित 4 IPS, 2ASP और 1 रिटायर्ड IAS के यहां छापेमारी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब आज तड़के CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो महादेव सट्टा एप, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके सहयोगियों के घर भी CBI की टीम पहुंची है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा…
Read Moreबिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम में हुए शामिल, सर्व समाज प्रमुखों का किया सम्मान उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक मूल्य – सबकुछ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये रिश्ता केवल भूगोल का नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों का है। वे आज भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ। मुख्यमंत्री साय ने…
Read MoreCG में वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला : जुम्मे की नमाज के समय में किया गया बदलाव, शुक्रवार को 2 से 3 बजे के बीच होगी जुम्मे की नमाज
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ में होली के दिन नमाज के समय में बदलाव किया गया। इस शुक्रवार को प्रदेश के मस्जिदों में 2 से 3 बजे के बीच नमाज होगी। अमूमन 12:30 से 1 बजे के बीच जुम्मे की नमाज होती है। राज्य वक्फ़ बोर्ड ने जारी किया आदेश राज्य वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने सुदर्शन न्यूज़ से कहा- होली का त्यौहार देखते हुए निर्णय लिया गया है, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारा बना रहे, कुछ लोग उपद्रव करने की कोशिश में रहते हैं, इसलिए भी…
Read Moreमुख्यमंत्री साय ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान, महिला पत्रकारों ने साझा किए अपने अनुभव और चुनौतियाँ, CM संग लंच कर ली सेल्फी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “महतारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। महिला पत्रकारों ने कहा कि महिला पत्रकार राजनीति, अपराध, खेल सहित हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें बराबरी का अवसर मिले। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावासों की सराहना की और कहा कि यह पहल महिलाओं को घर से दूर भी…
Read Moreचिरमिरी के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है – सीएम विष्णु देव साय
कांग्रेस की निगम सरकार ने चिरमिरी शहर को बदहाल कर दिया, अब मजा चखाने की बारी है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में विशाल विजय संकल्प रैली को किया संबोधित उर्वशी मिश्रा, रायपुर चिरमिरी/रायपु। जनता के आशीर्वाद से देश-प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है। अब चिरमिरी के सर्वांगीण विकास के लिए यहाँ ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है, तभी यहाँ का समुचित विकास होगा, यहाँ के विकास के लिए प्रदत्त राशि का सही सदुपयोग होगा। कांग्रेस के लबरा लोग, धोखेबाज लोग जीत के आए तो…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं, बोले – पुलिस बल को सशक्त बनाने में दिया महत्वपूर्ण योगदान
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस…
Read Moreबीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक क्षेत्र और फिल्म जगत में शोक की लहर
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ी सिनेमा और राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह गरियाबंद में राजेश अवस्थी को हार्ट अटैक आया। वह गरियाबंद के ही रहने वाले थे। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें फौरन रायपुर लाया गया मगर, उनकी मौत हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह…
Read Moreसाल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड : धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान
प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में…
Read MoreBig Breaking : शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री लखमा हुए अरेस्ट, ED का बड़ा एक्शन
सतीश शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ़्तार कर लिया है। आज रायपुर में पूछताछ के बाद लखमा को गिरफ़्त में लिया गया है। कवासी लखमा को इडी अपनी कस्टडी में रखकर कोर्ट में पेश करने पहुँची। इस दौरान पहले से चर्चा थी कि लखमा की गिरफ़्तारी होगी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर स्थित ऑफिस में तीसरी बार पूछताछ के लिए पहुंचे थे, तब कवासी को इडी ने अरेस्ट कर…
Read More2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य पाने में छत्तीसगढ़ की होगी सबसे अहम भूमिका : सीएम विष्णुदेव साय
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम फौलादी इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को पाने में छत्तीसगढ़ की सबसे अहम भूमिका होगी। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक उद्यमी को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा का ब्रांड एंबेसडर बनना होगा। प्रदेश के स्टील उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हरसम्भव सहयोग हमारी सरकार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा…
Read Moreकुसुम लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरी : बड़ा हादसा, आधा दर्जन मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उर्वशी मिश्रा, मुंगेली मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया है। लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम : स्वर्णिम महोत्सव से लेकर ग्रीन फ्यूल पर संगोष्ठी तक, विविध आयोजनों में भाग लेंगे
सतीश शर्मा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में भाग लेने के लिए तय है। उनका दिन सुबह 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से प्रस्थान के साथ शुरू होगा। इसके बाद वे 10:30 बजे श्री सरदार पटेल खेल मैदान, नयी मंडी, रायपुर पहुंचेंगे, जहां “स्वर्णिम महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री कच्छ कडवा पाटीदार समाज का विशेष कार्यक्रम होगा। 11:30 बजे वे श्री सरदार पटेल खेल मैदान से प्रस्थान करेंगे और 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:15 बजे…
Read More