सतीश शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ़्तार कर लिया है। आज रायपुर में पूछताछ के बाद लखमा को गिरफ़्त में लिया गया है। कवासी लखमा को इडी अपनी कस्टडी में रखकर कोर्ट में पेश करने पहुँची। इस दौरान पहले से चर्चा थी कि लखमा की गिरफ़्तारी होगी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर स्थित ऑफिस में तीसरी बार पूछताछ के लिए पहुंचे थे, तब कवासी को इडी ने अरेस्ट कर…
Read MoreCategory: Bilaspur
2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य पाने में छत्तीसगढ़ की होगी सबसे अहम भूमिका : सीएम विष्णुदेव साय
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम फौलादी इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को पाने में छत्तीसगढ़ की सबसे अहम भूमिका होगी। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक उद्यमी को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा का ब्रांड एंबेसडर बनना होगा। प्रदेश के स्टील उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हरसम्भव सहयोग हमारी सरकार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा…
Read Moreकुसुम लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरी : बड़ा हादसा, आधा दर्जन मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उर्वशी मिश्रा, मुंगेली मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया है। लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम : स्वर्णिम महोत्सव से लेकर ग्रीन फ्यूल पर संगोष्ठी तक, विविध आयोजनों में भाग लेंगे
सतीश शर्मा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में भाग लेने के लिए तय है। उनका दिन सुबह 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से प्रस्थान के साथ शुरू होगा। इसके बाद वे 10:30 बजे श्री सरदार पटेल खेल मैदान, नयी मंडी, रायपुर पहुंचेंगे, जहां “स्वर्णिम महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री कच्छ कडवा पाटीदार समाज का विशेष कार्यक्रम होगा। 11:30 बजे वे श्री सरदार पटेल खेल मैदान से प्रस्थान करेंगे और 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:15 बजे…
Read Moreसीएम विष्णु देव साय का बड़ा निर्णय : दलहन, तिलहन और गेहूँ पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में पूर्णतः छूट, आम जनता सहित उद्योग जगत के लोगों ने किया सीएम का आत्मीय अभिनंदन
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दलहन, तिलहन तथा गेहूं पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक पूर्णतः छूट प्रदान की है। राज्य सरकार इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों और दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों तथा व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि…
Read Moreशराब फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल को नदी में छोड़ने और शिवनाथ नदी को प्रदूषित करने को लेकर याचिका पर सुनवाई, पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने पेश की रिपोर्ट, निगरानी करने दिए निर्देश
उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शराब फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल को शिवनाथ नदी में छोड़ने और जल प्रदूषण के मामले में लगातार सुनवाई चल रही है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद की बेंच में हुई सुनवाई में कोर्ट के सामने पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा प्रदूषण कम हुआ है। जिसपर कोर्ट ने टीम बनाकर निगरानी करने निर्देशित किया है। वहीं अगली सुनवाई 3 फरवरी 2025 को निर्धारित की है। मामला मुंगेली जिले धूमा स्थित…
Read Moreप्रदेश की सड़कों को आवारा मवेशी मुक्त करने को लेकर याचिका पर सुनवाई, सरकार के कई विभागों ने SOP के लिए नहीं दी जानकारी, कोर्ट से 2 सप्ताह का मांगा समय, अगली सुनवाई 17 जनवरी 2025 को तय
उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे सहित सड़कों को मवेशी मुक्त करने और सटीक रोड मैप बनाने को लेकर चल रही जनहित याचिका पर सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की स्पेशल बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश के परिपालन की जानकारी मांगी। जिसपर शासन ने अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर के माध्यम से अपना पक्ष रखा। जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशी…
Read MoreCG BJP संगठन ने दी गौरीशंकर को बड़ी ज़िम्मेदारी, इस समिति के संयोजक बनाये गये अग्रवाल, आदेश देखें
सतीश शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए पुनर्विचार समिति का गठन किया है। इसके संयोजक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को बनाया समिति का संयोजक बनाया गया है। आदेश देखें- वहीं विधायक धरमलाल कौशिक और बीजेपी वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने को सहसंयोजक बनाया गया है। बीजेपी में सदस्यता अभियान के बाद संगठन के चुनाव होंगे।
Read Moreपीएम जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लोग हुए शासन की योजनाओं से लाभान्वित, बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हुआ हासिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बल्दाकच्छार में 39 और अवरई…
Read Moreक्यों जूदेव और अटल आ गये हैं आमने सामने?…कांग्रेस विधायक ने कहा ‘भगवा आतंक’, तो मचा बवाल, पूरा मामला समझें
सतीश शर्मा, रायपुर/ बिलासपुर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला समय समय पर सामने आता ही रहा है। अब छत्तीसगढ़ के रतनपुर के ग्राम पंचायत पुडू के आश्रित ग्राम बांग्लाभाटा में आदिवासी क्रिश्चियन समुदाय के द्वारा चर्च का निर्माण और उद्घाटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। हिंदू संगठनों ने अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव संग प्रार्थना सभा भवन का उद्घाटन का विरोध किया, जिसके चलते प्रार्थना सभा भवन उद्घाटन रोकना पड़ा और अब इस मामले को लेकर राजनीति की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस विधायक…
Read More‘विष्णु’ की उपस्थिति में ‘मोहन’ करेंगे राज्योत्सव का शुभारम्भ, होंगे अनेक रंगारंग आयोजन
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ 4 नवंबर को संध्या 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा। राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए अपरान्ह 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव संध्या 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात्रि 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल…
Read MoreVideo Breaking : ट्रैफिक दबाव को अपनी मुस्तैदी से कम कर रहे जवान, शहर की भीड़ को कंट्रोल करके ट्रैफिक दुरुस्त करते जवानों का ये वीडियो…
सतीश शर्मा, रायपुर इन दिनों त्यौहार का सीज़न चल रहा है, ऐसे में मार्केट में ट्रैफिक का दबाव एकदम से बढ़ गया है। ट्रैफिक के दबाव के बीच शहर में होते आयोजन भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने की चुनौती ट्रैफिक जवानों के सामने पैदा कर रहे हैं। शहर में यातायात के दबाव को कम करने जवान भी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं। ताजा वीडियो रायपुर के डीकेएस अस्पताल चौक से सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात जवान एक तरफ त्यौहारी भीड़ और दूसरी तरफ हो रहे…
Read Moreबलरामपुर में बड़ा बवाल..मंत्री नेताम ने जारी किया अपील का वीडियो, थाने में भीड़ ने मचाया उत्पात, रेलिंग खिड़कियाँ तोड़ डालीं, देखें पूरी घटना की ग्राउंड रिपोर्ट
अंजलि सिंह, सरगुजा छत्तीसगढ़ के एक और थाने में अब बवाल की ख़बर सामने आई है। युवक की मौत के बाद ग़ुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में जमकर पथराव किया, पुलिस थाने के सामने लगी रेलिंग को नाराज भीड़ ने तोड़ दिया। आक्रोश देख पुलिस ने थाने के भीतर से आंसू गैस का गोला दागा और फिर भी भीड़ को ना हटते देख लाठीचार्ज कर थाने से खदेड़ा। फिलहाल भीड़ थाने से बाहर सड़क पर मौजूद है। इस घटना के बाद…
Read Moreसूरजपुर के पुलिस कप्तान हटाये गए : प्रशांत ठाकुर होंगे सूरजपुर जिले के नए पुलिस कप्तान, प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद हुआ था बवाल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पुलिस कप्तान को हटा दिया गया है । प्रशांत ठाकुर को सूरजपुर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है । राज्य सरकार के गृह विभाग ने यह आदेश देर रात जारी किया है। वहीं सूरजपुर के पुलिस कप्तान एम आर आहिरे को यातायात पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है । दरअसल, सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद बवाल मचा था और भीड़ ने एसडीएम को भी दौड़ाया था ।
Read Moreमां महामाया एयरपोर्ट का हुआ लोकार्पण, तो CM साय बोले..’अंचल में विकास के एक नये युग की शुरूआत’
अंजलि सिंह, सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा को आज बड़ा उपहार मिला है। राज्यपाल रमेन डेका ने मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन सरगुजा अंचल के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, मां महामाया एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से इस अंचल में विकास के नये आयाम खुलेंगे। एयरपोर्ट के माध्यम से सरगुजा क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगा। बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां…
Read More
