उर्वशी मिश्रा, रायपुर भक्तों के विघ्न हरने वाले विघ्नहर्ता आज विराजमान हो रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में अनेकों जगहों पर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सार्वजनिक जगहों पर जहां गणेश उत्सव समितियां के जरिए विघ्नहर्ता गणेश को विराजमान कर रहे हैं, वहीं कई निजी कॉलोनी में भी सजधज कर उत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी की धूम देखी जा रही है। रायपुर के मोवा स्थित गुरुदेव फ्यूल्स में भी प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं।…
Read MoreCategory: Featured
Featured posts
फिल्म दृश्यम के स्टाइल में ठेकेदार ने मिस्त्री की हत्या करके पानी टंकी के नीचे कर दिया था दफन..12 फीट नीचे गाड़कर बना दिया था पानी टंकी, फिर ऐसे हुआ खुलासा
अंजलि सिंह, सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उलकिया से 7 जून को लापता राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सीतापुर के ही ठेकेदार पर लगा था। इस मामले को लेकर 21 जुलाई की रात राजमिस्त्री की पत्नी ने सर्व आदिवासी समाज के साथ मिलकर थाने का घेराव भी किया था। इसके बाद सीतापुर पुलिस ने ठेकेदार व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुुरु की थी। अपराध दर्ज करने के डेढ़ महीने बाद पुलिस ने हत्या…
Read MoreCM विष्णु देव आज रायगढ़ प्रवास, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायगढ़ छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाऊस रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रात्रि…
Read Moreअम्बिकापुर में ‘असहनीय’ घटना..मृत पिता की अर्थी घर के दरवाजे पर थी, दो भाईयों में संपत्ति को लेकर हुआ आपस में जमकर विवाद
अंजलि सिंह, सरगुजा सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य देखने को मिला है। मृत पिता की अर्थी घर के दरवाजे पर थी, उसी दौरान दो भाईयों में संपति को लेकर आपस में विवाद हो गया। दोनों भाइयों में विवाद इतना पड़ गया की आपस में एक दूसरे का सर फोड़ दिए और मामला थाने तक पहुंच गया। शहर के मायापुर चांदनी चौक निवासी 80 वर्षीय गिरिवर सोनी की बुधवार की रात करीब 8 बजे मौत हो गई। सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाना था।…
Read Moreसनकी पिता ने बेटे को मौत के घाट उतारा, बेटी का गला रेता, ख़ुद ज़हर खाकर अस्पताल में हुआ भर्ती, दिल दहलाने वाली घटना आई सामने
कवर्धा कवर्धा ज़िले में आज सुबह सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सनकी पिता ने अपने ही 10 वर्षीय बेटा की गला दबाकर हत्या कर दी, बेटे की हत्या करने के बाद हत्यारे पिता ने गन्ने की खेत में शव को फेंक दिया, वहीं बेटी की धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका एक हॉस्पिटल में इलाज जारी है, उसकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सनकी…
Read Moreदेखें Video…कोंडागाँव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रेशर कूकर बम किया गया बरामद, किया गया बम को नष्ट
न्यूज डेस्क, कोंडागाँव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां गश्त के दौरान 6 नग प्रेशर कुकर बम बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 4 किलो वजनी तीन नग एवं 3 किलो वजनी तीन नग जिंदा बम बरामद किए गए हैं। मौके पर कोंडागांव पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम द्वारा सभी बमों को विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया। ऐसे में पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने वाले इस साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना…
Read More‘पार्षदों ने की मुझसे बदसलूकी, करवा दिया ताला बंद, मुझे..’ बगीचा के CMO ने लिखा संचालक को पत्र
न्यूज़ डेस्क, जशपुर बगीचा नगर पंचायत के सीएमओ ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष और पार्षदों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। कॉंग्रेस के नगर पंचायत उपाध्यक्ष और तीन पार्षदों पर सीएमओ ने अभद्रता का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में सीएमओ ने कॉंग्रेस समर्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पार्षद रामनिवास गुप्ता, मधुसूदन भगत और गीता सिन्हा पर आरोप लगाया है। साथ ही पत्र में उपाध्यक्ष समेत पार्षदों पर नगर पंचायत का ताला बंद करवाकर कार्यालय के अंदर मारपीट करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। बताया जा…
Read Moreमंत्री केदार ने सम्हाला मोर्चा… झारखंड के चुनावी दौरे पर केदार, बोले-‘सोरेन परिवार के….’
रितेश कुमार, राँची छत्तीसगढ़ के वन, सहकारिता एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। राज्य के सिमडेगा भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर केदार कश्यप ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सिमडेगा में आमजनों के भाजपा में प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रवाद और जनकल्याण पर आधारित है। यह पार्टी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। केदार कश्यप की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी जी के लोककल्याण…
Read Moreन्यायधानी में डिप्टी CM विजय शर्मा टटोलेंगे ‘नस’…लेंगे बड़ी बैठक, DGP ACS रहेंगे मौज़ूद
नेहा शर्मा, रायपुर, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज यानी शुक्रवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस विभाग के बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के सचिव, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, और बिलासपुर रेंज के जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। बैठक में लंबित गंभीर अपराधों की स्थिति, ब्लाइंड मर्डर के अनसुलझे मामलों, चाकूबाजी, तलवारबाजी और फायरिंग के मामलों की समीक्षा समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही लंबित मर्ग के…
Read Moreदेखें Video…’महापौर ढेबर ने कांग्रेस सरकार रहते समाज के लिए कुछ नहीं किया, अभी तालियां बटोर रहे थे,’ ‘हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है..’, CM साय के इस अंदाज़ पर खूब बजीं तालियां
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मंगलवार को राजधानी रायपुर में राजनीति का रंग पूरी तरह से हावी रहा। मंगलवार शाम रायपुर के ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजित उत्कल समाज के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच पर ही बैठे कांग्रेसी महापौर एजाज़ ढेबर के सामने कांग्रेस शासन काल के घोटाले का एक के बाद एक उल्लेख करना शुरू कर दिया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो भी घोटाले कांग्रेस के दौरान हुए हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और…
Read Moreआज कहां जायेंगे CM विष्णुदेव?…बिलासपुर जायेंगे CM, अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित, डिप्टी CM अरुण साव भी होंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रवास में रहेंगे। दोपहर पौने दो बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलिपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, जहां बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सम्मिलित होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल के हेलीपेड से रवाना होकर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव शाम पौने…
Read MoreCM साय आज कहां जायेंगे?…रायपुर में लेंगे BJP की सदस्यता, नुआखाई के शोभायात्रा में होंगे शामिल, ये है आज का पूरा शेड्यूल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज रायपुर में आयोजित सदस्यता संबंधित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे, साथ ही CM विष्णुदेव साय आज भाजपा की सदस्यता भी लेंगे। भाजपा HQ से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण देव इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भाजपा के सदस्य के तौर पर सदस्यता दिलाएंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में ये पूरा समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के…
Read MoreRadha Ashtami 2024 Date : राधा अष्टमी कब है? जानिए महत्व, पूजन विधि और व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त
आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 03 सितंबर, 2024 इस साल राधा अष्टमी 11 सितम्बर, मंगलवार के दिन है। राधा अष्टमी को राधा रानी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 14-15 दिनों बाद मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार राधा जी कृष्ण की प्रेयसी हैं, ऐसे में श्रीकृष्ण के भक्त राधा जी का जन्मदिवस भी उतने ही श्रद्धा भाव और आस्था के साथ मनाते हैं। राधा अष्टमी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिरों में राधा-कृष्ण की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती…
Read Moreबेमेतरा में बेरहमी से 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या…घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी, यत्र तत्र वानरों के शव बरामद
हेमंत शर्मा, न्यूज़ राइटर, बेमेतरा, 02 सितम्बर 2024 जिला मुख्यालय बेमेतरा के साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांव जहां पर बंदरों को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की मानें, तो गांव के कुछ व्यक्ति के द्वारा बाहर से शिकारी बुलाकर बंदरों को मरवाने का जिम्मा दिया था और उक्त शिकारी के द्वारा एक के बाद एक 17 से 18 बंदरों को गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दिया। वहीं ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई…
Read MoreCM ‘विष्णु’ के हाउस में हैप्पी मूमेंट…मनाया जा रहा है पोला त्यौहार, नाच रहीं हैं महिलाएं, एक साथ मिल रही है दोहरी खुशी
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 02 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला की धूम देखी जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची बहनें लगवा रही मेहंदी लगवा रहीं हैं, चूड़ियां पहन रहीं हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में तीजा पोरा , महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री निवास पहुंची माताओं बहनों में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।…
Read More
