Chhattisgarh : साय कैबिनेट की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण विषयों पर लिया जा सकता है फैसला

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 जनवरी, 2023

रायपुर। आज साय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे मंत्रालय में ये बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर फैसला लिया जा सकता है।

इस बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किसान के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितैषी है।

ये भी पढ़ें :  नक्सली स्थापना दिवस मनाने व आत्मसमर्पण नीतियों के विरोध में लगा रहे हैं नक्सली बैनर

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पिछले सरकार के राजीव गांधी न्याय योजना धान खरीदी की चौथी किस्त की राशि जिसे कांग्रेस सरकार किसानों को नहीं दी थी। उस पैसे को भी हमारी सरकार देगी। बात अगर किसानों के हितों की है तो सरकार बदल जाने से किसानों के अधिकार समाप्त नहीं हो जाते। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितों की चिंता करने वाली सरकार है। हम किसानों के अधिकार की वो सारी चीजें देने के लिए तैयार हैं जो मोदी की गारंटी के तहत घोषणा किया गया था। साथ ही पिछले सरकार के फैसले किसानों को दिए जाने वाले राजीव गांधी न्याय योजना की राशि भी किसानों को दिया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment