कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के जींद की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया

जींद
जॉर्डन के ओमान में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के जींद की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव में मानसी की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। मानसी के वापस लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। मानसी ने इससे पहले अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता था।

ये भी पढ़ें :  इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम! जोस बटलर ने कर दिखाया वो, जो कोई इंग्लिश खिलाड़ी नहीं कर सका

मानसी के ताऊ सतीश पहलवान के अनुसार उनके दादा फूला नंबरदार का सपना था कि उनकी बेटी विदेश में खेलकर परिवार का नाम रोशन करे। इस सपने को पूरा करने के लिए पूरे परिवार ने कड़ी मेहनत की। मानसी के परिवार ने देश को 4 राष्ट्रीय और 3 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  पहले टी20 सीरीज में 4-1 से हराया, फिर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया, पाकिस्तान का गेंद-बल्ला कुछ नहीं चला

मानसी एक खेल प्रेमी परिवार से हैं। उनके परिवार में तीन कुश्ती कोच हैं। उनके पिता जयभगवान लाठर साई के कोच हैं। वे 20 बार इंडिया पुलिस के मेडलिस्ट और कई बार अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे हैं। उन्होंने सीआरपीएफ में एएएसपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और अब साई में कोच के रूप में कार्यरत हैं। मानसी की माता सीमा लाठर भी एक कोच हैं, जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करती हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment